रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर ने 5 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दिया था. इस फिल्म को रिलीज हुए कई दो महीने से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अभी भी लोगों में इसका क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म में रहमान डकैत की भूमिका में नजर आए अक्षय खन्ना को दर्शकों ने काफी पसंद किया.
इतना ही नहीं उनकी धमाकेदार कमबैक की हर कोई तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है. इसी बीच रहमान डकैत के रोल को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, रिपोर्ट कि मानें तो फिल्म में रहमान डकैत के किरदार के लिए मेकर्स की पहली पसंद अक्षय खन्ना नहीं थे.
किसको ऑफर हुआ था रहमान डकैत का कैरेक्टर?
ये रोल किसी और एक्टर को ऑफर किया गया था. अब उस एक्टर के नाम से भी पर्दा उठ चुका है, चलिए जानते हैं कि वो कौन हैं. ऐसा कहा जा रहा था कि रहमान डकैत का कैरेक्टर जिसको ऑफर हुआ था वो कोई और नहीं साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन हैं.
अब हाल ही में नागार्जुन ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा,’मुझे इस फिल्म का ऑफर मिला था, ये खबर पूरी तरह से गलत है. काश ऐसा होता लेकिन सच नहीं ये है कि मुझे इस फिल्म का ऑफर नहीं मिला था. धुरंधर बेहद ही शानदार फिल्म है. मुझे ये फिल्म बेहद पसंद आई. आदित्य धर का डायरेक्शन कमाल का है. मुझे अब धुरंधर के दूसरे पार्ट का इंतजार है. धुरंधर की टीम को मैं शुभकामनाएं देता हूं. मुझे यकीन है कि दूसरा पार्ट भी ब्लॉकबस्टर साबित होगा.’
ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि धुरंधर ने अक्षय खन्ना के करियर को एक नई ऊंचाई दी है. क्योंकि, कई सालों से एक्टर लगभग इंडस्ट्री से गायब ही थे. उससे पहले भी उनकी फिल्मों ने कुछ खास कमाल नहीं किया था. ऐसे में फैंस अक्षय को धुरंधर 2 में भी देखना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें:-Anupama Written Update: कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा