स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में एक के बाद एक धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. मेकर्स शो को टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. यही, वजह है कि शो में एक साथ कई कहानियां देखने को मिल रही है.
अभी तक शो में देखने को मिला कि अब मिहिर चाहता है कि तुलसी हमेशा उसके पास रहे. लेकिन, तुलसी है कि उससे दूर-दूर भागने की कोशिश करती रहती है. दूसरी, तरफ तुलसी अपने काम को बढ़ाने के लिए खूब मेहनत कर रही है. वहीं, मिहिर का भी अच्छे से ध्यान रखना चाहती है.
लेकिन, नॉयना ऐसा करने नहीं देती है. लेकिन, मिहिर काम के बहाने तुलसी को अपने आस-पास देखकर काफी खुश रहता है. लेकिन, नॉयना आए दिन प्लानिंग-प्लॉटिंग करती रहती है, ताकि दोनों दूर हो जाए. वहीं, तुलसी के संग टाइम स्पेंड करने के लिए मिहिर टेबल बुक करता है.
बापजी के सामने फूटेगा मिहिर और तुलसी का भांडा
नॉयना उससे पूछती है कि वेलेंटाइन का क्या प्लान है, लेकिन टालमटोल कर देता है. नॉयना को पता चल चुका होता है कि मिहिर ने तुलसी के लिए टेबल बुक किया है और वो झूठ बोल रहा है. तुलसी और मिहिर बापजी से मिलने जा रहे होते हैं, इसी बीच ट्रैफिक में उनकी गाड़ी रुक जाती है.
वहां, एक कपल साथ में टाइम स्पेंड कर रहे होते हैं और एक शख्स अपनी बीवी को गोलगप्पे खिला रहा होता है. इसे देख तुलसी इमोशनल होकर कहती है कि ये भी एक दिन छोड़ देगा. तुलसी की बातों को सुन मिहिर को काफी गिल्ट होता है. दोनों बापजी के पास पहुंचते हैं.
बापजी उन पर गुस्सा होकर कहते हैं कि इतना बड़ा धोखा किया तुम लोगों ने. तुम्हारे इस धोखे की सजा तुम्हें और तुम्हारे परिवार को मिल कर रहेगी. उधर, नॉयना कहती है कि शांति निकेतन उसके लिए तभी मतलब रखता है, जब मिहिर उसका है. वो आगे कहती है कि इस बॉम के गिरने के बाद ऐसा धमाका होगा कि मिहिर मेरा हो जाएगा.
ये भी पढ़ें:-O’Romeo Star Cast Fees: शाहिद कपूर पर हुई पैसों की बारिश, इन दो कलाकारों ने फ्री में किया काम