स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में अब तक आपने देखा कि तुलसी को बचाने के चक्कर में मिहिर को चोट लग जाती है.उसके बाद से तुलसी हमेशा मिहिर का ध्यान रखती दिख रही है. तुलसी को अभी भी मिहिर से प्यार है, लेकिन वो उसके सामने दिखाती नहीं है.
शो के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि सभी वैलेंटाइन डे की तैयारी कर रहे होते हैं. इस बीच मिहिर भी तुलसी के लिए टेबल बुक करता है. तुलसी को इसके बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं होती है. मिहिर उसे बहाने से रेस्टोरेंट में लेकर जाता है. इधर, नॉयना ने भी मिहिर के लिए टेबल बुक कर रखा होता है.
हालांकि, वो इंतजार करती रह जाती है, लेकिन मिहिर वहां नहीं पहुंचता है. उसके बाद नॉयना कहती है कि इन लोगों का बहुत हो गया पत्नी और पार्टनर का तमाशा, अब तो इस पर फुल स्टॉप लगाना ही पड़ेगा.अब नॉयना एक बड़ा गेम खेलने वाली है.दरअसल, वो कैसे भी करके बापजी के पास तुलसी और मिहिर के तलाक के पेपर्स पहुंचाने वाली है.
ऋतिक को ताने मारेगा राहुल
इसी बीच मिहिर के बुके से तुलसी एक गुलाब निकाल लेती है, जिसे वो घर लेकर जाती है और उसे देख बहुत रोती है.दूसरी तरफ किसी काम से ऋतिक और मुन्नी मिलते हैं. इसी बीच मुन्नी का मंगेतर वहां आता है और वो ऋतिक को ताने मारता है. इतना ही नहीं मिताली भी मुन्नी को फोन करती है और कहती है कि ऋतिक से बात करवाए.
उसके बाद ऋतिक को मिताली खूब खरी-खोटी सुनाती है. दूसरी तरफ, वृंदा और अंगद के बीच भी रोमांस देखने को मिलता है. हालांकि, अब जब तलाक के पेपर्स बापजी के पास पहुंचने वाला है तो शो में बड़ा धमाका होने वाला है. तुलसी और मिहिर बापजी से मिलने जाएंगे.
बापजी उनसे कहेंगे कि उन्होंने धोखा दिया है, इसकी सजा उन्हें और उनके परिवार को भुगतनी पड़ेगी.दरअसल, बापजी इन लोगों को एक साथ रहने को कहने वाले हैं, जब तक शांति निकेतन का कर्ज नहीं खत्म हो जाता.ऐसे में नॉयना का प्लान फेल हो जाएगा और तुलसी-मिहिर एक बार फिर से साथ आ जाएंगे.
ये भी पढ़ें:-विजेंद्र सिंह से लेकर सोनू सूद तक, तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव को इन-इन लोगों ने दिया काम का ऑफर