Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: मिहिर के सामने खुलेगा वृंदा का राज, परी और अजय की शादी करवाएगी तुलसी

स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में एक बार फिर से ऐसा ट्रैक दिखाया जा रहा है जिससे मिहिर और तुलसी का टूटा हुआ रिश्ता जुड़ सकता है. लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला कि नॉयना इस बात से डर रही होती है कि जिस सच्चाई को उसने सालों से छिपा रखा है, कहीं वो सामने ना आ जाएगा.

उस सच्चाई के बारे में वो अपनी बहन से बात कर रही होती है. इसी दौरान मिहिर वहां पहुंच जाता है. इसी बीच मिहिर वहां पहुंच जाता है और नॉयना से पूछता है कि तुमने कौन सी सच्चाई छिपाई है. जब मिहिर कमरे में आता है तो सुची वहां से निकलना चाहती है, लेकिन उसे भी वो कहता है कि तुम यहीं रुको.

नॉयना उठाएगी सच से पर्दा

दोनों से मिहिर पूछता है कि आखिर उन्होंने कौन सी सच्चाई छिपाई है. सुची बात को टालने की कोशिश कर रही होती है. लेकिन, नॉयना कहती है कि वो सच्चाई बता देगी. क्योंकि, ये तीन जिंदगी का सवाल है. अब अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि क्या सच में नॉयना अपनी सच्चाई मिहिर को बता देगी या फिर उसे अपनी बातों में फंसा लेगी.

इतना ही नहीं शो में एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. दरअसल, वृंदा को रणविजय अब मिहिर के सामने एक्सपोज कर देगा.दरअसल, वृंदा अपने बच्चों को साथ लेकर विरानी हाउस आएगी. हालांकि, वृंदा कहीं और होती है इसी दौरान उसके बच्चों का सामना रणविजय से हो जाता है.

उसके बच्चों की वजह से रणविजय का फोन खराब हो गया रहता है. ऐसे में वो बच्चों को डांट रहा होता है. उसी दौरान वृंदा वहां पहुंच जाती है. रणविजय से वृंदा कहती है कि उसके बच्चों को छोड़ दे. लेकिन, रणविजय समझ जाता है कि ये बच्चे अंगद के हैं. वो खूब ड्रामा करता है. साथ ही वृंदा को मास्क हटाने के लिए कहता है.

मिहिर भी इस दौरान वहां पहुंच जाता है. मिहिर कहता है कि वृंदा तो रोज ही मास्क हटाती है. ऐसे में रणविजय कहता है कि आपके सामने इसलिए मास्क हटाती है क्योंकि आपने उसे देखा ही नहीं है. बाकी, लोगों के सामने वो अपना फेस कवर करके रखती है.अब अपकमिंग एपिसोड में वृंदा को अपना मास्क हटाना पड़ेगा. ऐसे में ये देखना मजेदार होगा कि वृंदा की सच्चाई जानने के बाद मिहिर उसे अपनाएगा या नहीं.

ये भी पढ़ें:-Yeh Rishta Kya Kehlata hai: सगी बेटी को छोड़ मुक्ति पर प्यार लुटाएगी अभिरा, अरमान उठायेगा ये बड़ा कदम

Leave a Comment