‘Mardaani 3’ को पिता के नजरिए से बनाया: Abhiraj Minawala

Mardaani 3 के director Abhiraj Minawala ने film को लेकर अपनी सोच और अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने script पढ़ी तो एक film maker से ज्यादा एक पिता के रूप में कहानी ने उन्हें स्तंभित कर दिया। उनके अनुसार, film  सिर्फ एक action drama नहीं बल्कि भावनाओं और जागरूकता से जुड़ी कहानी है।
Abhiraj ने बताया कि ‘Mardaani’ एक सफल franchise रही है, जिसकी मजबूत नींव पहले भाग में रखी गई थी। ऐसे में तीसरे part को  direct करना उनके लिए उत्साह के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी था। उन्होंने कहा कि pressure  जरूर था, लेकिन उन्होंने इसे जिम्मेदारी की तरह लिया और अपनी अलग आवाज के साथ कहानी को आगे बढ़ाया।
Film  में आज के दौर के बदलते crime pattern  और social media  के प्रभाव को भी दर्शाया गया है। निर्देशक का मानना है कि कई बार अपराध हमारे आसपास ही होते हैं, लेकिन जागरूकता की कमी के कारण हम उन्हें समझ नहीं पाते। इसी भावना को पर्दे पर लाने की कोशिश की गई है।
Shivani Shivaji Roy  के किरदार को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक ‘super woman’ का प्रतीक है। हर महिला में Shivani शिवानी जैसी ताकत और संवेदनशीलता होती है, यही कारण है कि दर्शक इस किरदार से गहराई से जुड़ते हैं। Film  में action और emotion  के संतुलन को खास ध्यान में रखा गया है, ताकि कहानी का भावनात्मक पक्ष मजबूत बना रहे।
3 शब्दों में ‘Mardaani 3’ को परिभाषित करते हुए अभिराज ने कहा— “Emotion, Power और Justice।”
अंत में उन्होंने दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी films को मिल रहा समर्थन ही उन्हें आगे भी सार्थक और जागरूकता फैलाने वाली कहानियां बनाने की प्रेरणा देता है।

Leave a Comment