NCERT की किताब में क्लास 8 की ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ से जुड़े चैप्टर पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सरकार को न्यायपालिका पर पूरा सम्मान है और अदालत के निर्देशों का पालन किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि विवादित चैप्टर तैयार करने वालों की जिम्मेदारी तय होगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने इस चैप्टर पर आपत्ति जताते हुए किताब पर रोक लगाने, छपी हुई प्रतियां जब्त करने और डिजिटल वर्जन हटाने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने इसे ‘आपत्तिजनक’ बताया और कहा कि यह न्यायपालिका की छवि खराब करने की कोशिश हो सकती है.
(ये ब्रेकिंग न्यूज़ स्टोरी है और इसे अपडेट किया जा रहा है. ताजा अपडेट के लिए कृपया रिफ्रेश करें)