No Onion-Garlic, No Selfie, No Spouse यहां Fashion से ज्यादा Rules चलते हैं

Met Gala का इवेंट हमेशा से ही सिर्फ फैशन शो नहीं बल्कि एक आर्ट और क्यूरेटेड एक्सपीरियंस के लिए होस्ट किया जाता है. इसी कारण यहां आम इवेंट्स से अलग कई नियम लागू होते हैं. हर साल, मई के पहले सोमवार न्यूयॉर्क को फैशन की दुनिया में एक तूफान में बदल देता है, लेकिन असली हलचल रेड कार्पेट पर शुरू नहीं होती बल्कि उसके पीछे बंद दरवाजों से होती है, जहां मशहूर हस्तियों को भी उन रूल्स को फॉलो करना पड़ता है जो चमक-दमक, फैशन और ए-लिस्ट की मस्ती भरी रात के लिए लगभग बहुत सख्त लगते हैं. Met Gala कोई आम इवेंट नहीं है, जहां आप आम ‘पोज दो, पोस्ट करो, पार्टी करो’ वाली रात हो, बल्कि ये एक ऐसी पार्टी है जहां ‘पोज दो, पोस्ट मत करो, ठीक से बैठो, किसी चीज को मत छुओ, और प्लीज अपने Spouse के बगल में मत बैठो’ वाला माहौल होता है, वहीं किसी भी तरह की फोटो या वीडियो शेयर करना केवल ऑफिशियल मीडिया टीम के अंडर आता है ताकि इवेंट की एक्सक्लूसिविटी और प्राइवेसी बनी रहे.

इस इवेंट का पहला और सबसे मुश्किल नियम ये है कि खाने के दौरान सेल फोन का इस्तेमाल पूरी तरह बैन है, मतलब स्क्रॉल करना मना है, पोस्ट करना मना है और चुपके से सेल्फी लेना भी पूरी तरह से मना है.

वहीं दूसरा रूल ये है कि यहां आपको अपनी सीट चुनने का मौका नहीं मिलता, आप अपने दोस्त के साथ भी नहीं बैठ सकते और पार्टनर के साथ बैठने की तो बात ही भूल जाइए, साथ ही एक्स पार्टनर के साथ बैठना भी रूल के खिलाफ माना जाता है.

तीसरा रूल है कि हर साल मेट गाला एक थीम के साथ आता है और गेस्ट को उसी थीम के इर्द-गिर्द अपना पूरा लुक तैयार करना होता है, मेट गाला 2026 की थीम है ‘कॉस्ट्यूम आर्ट’ और इसका मकसद फैशन को आर्ट के रूप में प्रजेंट करना है, न कि सिर्फ ग्लैमर शोकेस करना. मेट गाला को लोग भले ही फैशन पार्टी समझें, लेकिन असल में ये एक फॉर्मल डिनर है जिसमें खाना, परफॉर्मेंस, म्यूजियम टूर और नेटवर्किंग शामिल होती है.

चौथा रूल ये है कि यहां धूम्रपान पूरी तरह बैन है और खाने-पीने में भी रोक होती है, कोई फालतू का स्टार्टर नहीं, कोई तीखी डिश नहीं और प्याज-लहसुन जैसी चीजें भी अवॉइड की जाती हैं ताकि किसी की ड्रेस खराब न हो और किसी को Foul Smell का सामना न करना पड़े.

पांचवां रूल ये है कि टिकट की कीमत करीब $100,000 (₹83 लाख) होती है, लेकिन ट्विस्ट ये है कि पैसे देकर भी आप एंट्री नहीं खरीद सकते क्योंकि हर गेस्ट को पर्सनली अप्रूव करती हैं Anna Wintour.

छठा रूल ये है कि रेड कार्पेट के टॉप पर आपके पास सिर्फ 20 सेकंड होते हैं, Anna Wintour को greet करो और आगे बढ़ जाओ, नो एक्स्ट्रा टॉक और नो डिले क्योंकि सब कुछ एक perfectly timed show की तरह चलता है.

सातवां रूल ये है कि ब्रांड लाखों खर्च कर दे या डिजाइनर masterpiece बना दे, लेकिन फाइनल YES सिर्फ Anna Wintour का होता है और बिना उनके अप्रूवल के आपका लुक रेड कार्पेट तक नहीं पहुंच सकता.

आठवां रूल ये है कि 2018 के बाद से Met Gala strictly 18+ event बन चुका है यानी ये glamorous दुनिया सिर्फ adults के लिए है.

नौवां रूल ये है कि यहां fashion नहीं theme चलता है, हर साल एक specific theme होती है और अगर आपने theme miss कर दी तो समझो fashion game over क्योंकि पूरा concept Metropolitan Museum of Art Costume Institute की exhibition से inspired होता है.

दसवां रूल ये है कि यहां सिर्फ looks ही नहीं बल्कि dinner menu भी super controlled होता है, ऐसे items avoid किए जाते हैं जो messy हों जैसे bruschetta या parsley, ताकि हर celebrity हर वक्त perfect, polished और camera-ready दिखे, और इस पूरे experience को भी Anna Wintour ही oversee करती हैं जहां छोटी से छोटी detail भी मायने रखती है.

तो अगली बार जब आप Met Gala की red carpet photos देखकर सोचें कि ये सिर्फ glamour और fashion की रात है, तो याद रखिए… ये एक ऐसी exclusive दुनिया है जहां style के साथ-साथ rules भी उतने ही powerful होते हैं. यहां हर कदम, हर pose और हर look perfectly planned होता है. यही वजह है कि Met Gala सिर्फ एक event नहीं, बल्कि fashion की सबसे elite और most talked-about night बन चुका है

Leave a Comment