O Romeo Box Office Day 2 LIVE: विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी की मच अवेटेड फिल्म ‘ओ’रोमियो’ ने शुक्रवार, 13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी. इसी के साथ ये फिल्म आते ही छा गई. सनी देओल की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर 2 का एकछत्र राज खत्म करते हुए ‘ओ’रोमियो’ ने तगड़ी ओपनिंग ली. वहीं अब रिलीज के दूसरे दिन फिल्म को वैलेंटाइन डे का पूरा फायदा मिलने की उम्मीद है जिसके चलते इसकी सेकेंड डे की कमाई भी रिकॉर्ड तोड़ लहग रही है. चलिए यहां ‘ओ’रोमियो’ के दूसरे दिन के कलेक्शन से लेकर ऑक्यूपेंसी के बारे में सब जानते हैं
‘ओ’रोमियो’ के पहले दिन की कमाई और रिकॉर्ड (O’Romeo Box Office Day 1)
- ‘ओ’रोमियो’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 8.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया.
- पहले दिन का बिज़नेस शाहिद कपूर की पिछली दो फिल्मों तेरी बातों में उलझा जिया 7.02 करोड़ और देवा के 5.50 करोड़ ओपनिंग डे कलेक्शन से बेहतर है.
- वहीं कबीर सिंह (20.21 करोड़) के सात साल बाद ‘ओ’रोमियो’ से शाहिद के खाते में बड़ी ओपनिंग आई है.
- ये फिल्म शाहिद कपूर की छठी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है.
‘ओ’रोमियो’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 2(O’Romeo BO Day 2)
ओ’रोमियो को रिलीज के पहले दिन दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. ऐसे में स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ के चलते दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में तेजी आने की उम्मीद है. इस बीच सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने दूसरे दिन दोपहर 12 बजे तक 0.33 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. रात तक आंकड़ों में काफी इजाफा होने की उम्मीद है. बता दें कि फाइनल आंकड़े 10.30 बजे के बाद ही अपडेट होंगे.
| ओ’ रोमियो | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नेट इंडिया) |
| पहला दिन | 8.25 करोड़ |
| दूसरा दिन | 0.33 करोड़ (दोपहर 12 बजे तक) |
| टोटल कलेक्शन | 8.58 करोड़ रुपये |
‘ओ’रोमियो’ ऑक्यूपेंसी डे 2((O’Romeo Occupancy)
‘ओ’रोमियो’ की 14 फरवरी 2026 शनिवार की सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी की जानकारी आनी अभी बॉकी है.
‘ओ रोमियो’ के बारे में सब कुछ
यह फिल्म हैदर, कमीने और रंगून के बाद विशाल भारद्वाज के साथ शाहिद कपूर की चौथी फिल्म है. शाहिद और तृप्ति डिमरी के अलावा, फिल्म में अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया और दिशा पटानी भी हैं, एक डार्क क्रिमिनल अंडरवर्ल्ड में सेट, कहानी एक बेरहम गैंगस्टर की है जिसकी ज़िंदगी तब बदल जाती है जब एक मना किया हुआ और एकतरफ़ा प्यार एक क्रूर गैंग वॉर शुरू कर देता है.
(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दिए गए बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बॉलीवुड हंगामा, सैकनिक और अलग-अलग सोर्स से लिए गए हैं. ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं.)