O Romeo Box Office Day 4 LIVE: पहले मंडे टेस्ट में धमाका करेगी ‘ओ रोमियो’, खूब कमा रही नोट! जानें- 12 बजे तक का कलेक्शन

O Romeo Box Office Day 4 LIVE: शाहिद कपूर की लेटेस्ट रिलीज़ ‘ओ’रोमियो’ को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. जहां ऑडियंस ने शाहिद और तृप्ति डिमरी की एक्टिंग की खूब तारीफ़ की है तो वहीं फिल्म की कहानी पर मिली-जुली राय है. इसके बावजूद, इस रोमांटिक रिवेंज ड्रामा ने रिलीज़ के तीन दिनों के अंदर 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब सबकी निगाहें मंडे टेस्ट पर टिकी हैं. चलिए यहां फिल्म के सोमवार यानी चौथे दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में जानते हैं.

ओ’रोमियो का तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस ब्रेकडाउन (O’Romeo Box Office Day 3)

  • पहला दिन (पहला शुक्रवार)- 8.5 करोड़ रुपये 
  • दूसरा दिन (पहला शनिवार)- 12.65 करोड़ (48.82% ग्रोथ) रुपये
  • तीसरा दिन (पहला रविवार)- 9 करोड़ (-28.85%) रुपये
  • तीन दिनों का टोटल कलेक्शन – 30.15 करोड़ रुपये

‘ओ’रोमियो’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4 (O’Romeo BO Day 4)
ओ’रोमियो बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ हर दिन मजबूत करती जा रही है. हालांकि पहले संडे इसकी कमाई को भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच के चलते झटका भी लगा लेकिन सोमवार को ये अच्छी कमाई करती नजर आ रही है. इस बीच सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने चौथे दिन दोपहर 12 बजे तक 0.24 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. रात तक आंकड़ों में काफी इजाफा होने की उम्मीद है. बता दें कि फाइनल आंकड़े 10.30 बजे के बाद ही अपडेट होंगे. 

ओ’ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नेट इंडिया)
पहला दिन 8.25 करोड़ 
दूसरा दिन 12.65 करोड़ 
तीसरा दिन 9 करोड़
चौथा दिन 0.24 करोड़ (दोपहर 12 बजे तक)
टोटल कलेक्शन 30.39 करोड़ रुपये 

 ‘ओ’रोमियो’ ऑक्यूपेंसी डे 4((O’Romeo Occupancy)
 ‘ओ’रोमियो’ की 16 फरवरी 2026 सोमवार की सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी के बारे में जानकारी आना अभी बाकी है. 

 ‘ओ रोमियो’ के बारे में सब कुछ
विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी ‘ओ’रोमियो’ में शाहिद कपूर उस्तरा और तृप्ति डिमरी अफ्शा कुरैशी के रोल में नजर आ रहे हैं फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, विक्रांत मैसी, फरीदा जलाल और राहुल देशपांडे भी अहम रोल में हैं. भारद्वाज ने न सिर्फ फिल्म को डायरेक्ट किया है बल्कि इसका म्यूजिक भी बनाया है. फिल्म की कहानी हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई से इंस्पिरेशन लेती है. ये फिल्म 13 फरवरी, 2026 को थिएटर में रिलीज हुई है. 

(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दिए गए बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बॉलीवुड हंगामा, सैकनिक और अलग-अलग सोर्स से लिए गए हैं. ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं.)

Leave a Comment