Peddi Trailer Review: क्रिकेट से पहलवानी तक, राम चरण के नए रफ-एंड-टफ अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

<p>Peddi का ट्रेलर काफी इम्प्रेसिव लगा। ट्रेलर में Ram Charan के तीन अलग-अलग अवतार दिखाए गए हैं पहलवान, क्रिकेटर और रनर/एथलीट जिसने सबसे ज्यादा क्यूरियोसिटी पैदा की। ट्रेलर पहले फ्रेम से आखिरी फ्रेम तक बहुत ग्रैंड और सिनेमैटिक लगता है, लेकिन साथ ही उसमें गांव और मिट्टी से जुड़ी रस्टिक फील भी बरकरार है। फिल्म साउथ की होने के बावजूद इसकी कहानी नॉर्थ इंडिया के गांव के बैकड्रॉप में सेट लगती है। &ldquo;पेडी&rdquo; नाम एक सम्मानित और प्रभावशाली इंसान को दर्शाता है, लेकिन असल में उसका किरदार क्या है और वह तीनों स्पोर्ट्स क्यों खेल रहा है यही ट्रेलर का सबसे बड़ा हुक है। A. R. Rahman का म्यूजिक भी काफी असरदार लगा। पहले फिल्म को लेकर ज्यादा एक्साइटमेंट नहीं थी और यह एक रेगुलर स्पोर्ट्स ड्रामा लग रही थी, लेकिन ट्रेलर के ट्विस्ट और प्रेजेंटेशन ने एक्साइटमेंट बढ़ा दी। अब यह फिल्म एक अलग तरह की ग्रैंड, इमोशनल और रस्टिक स्पोर्ट्स ड्रामा लग रही है</p>

Leave a Comment