PM Modi Addresses To Nation Live: PM मोदी रात 8.30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण बिल या कोई मुद्दा? किस पर करेंगे बात

PM Modi Addresses To Nation Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. हालांकि वे किस विषय पर बोलेंगे, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि उनका संबोधन महिला आरक्षण के मुद्दे और संसद में हाल के घटनाक्रमों पर केंद्रित हो सकता है.

दरअसल, शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका. इस प्रस्ताव में लोकसभा की सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही गई थी.

मतदान के दौरान बिल के समर्थन में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े, जबकि इसे पास कराने के लिए 352 मतों की आवश्यकता थी. सूत्रों के अनुसार, शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण का समर्थन न करना उनकी बड़ी गलती है और इसके राजनीतिक परिणाम उन्हें भुगतने पड़ सकते हैं.

उम्मीद है कि मोदी महिला आरक्षण के कार्यान्वयन के मुद्दे और संसद में हुई घटनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे, जहां विपक्षी दलों ने शुक्रवार को संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के खिलाफ मतदान किया था.  इस विधेयक के तहत, 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन कवायद के बाद, 2029 के संसदीय चुनावों से पहले महिला आरक्षण कानून को “कार्यान्वित” करने के लिए लोकसभा सीटों को वर्तमान 543 से बढ़ाकर 816 तक किया जाना था.

राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में भी महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को समायोजित करने के लिए सीटों की संख्या बढ़ाई जानी थी.  इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित करने के लिए दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता थी, लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन आवश्यक समर्थन नहीं जुटा सका.

Leave a Comment