बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ हाल ही में रिलीज हुई है. शाहिद की फिल्म को लेकर काफी बज है. एक्टर के फैंस को उनकी इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार भी था. फिल्म को रिलीज के दिन ही काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब शाहिद कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी तरह ट्रीट नहीं किया जाता था, बल्कि उन्हें कमतर महसूस करवाया गया था?
‘मुझे कमतर महसूस कराया गया’
शाहिद कुछ समय पहले राज शमानी के पॉडकास्ट में शामिल हुए थे. इस दौरान राज के साथ बातचीत में एक्टर ने अपने दिल के सारे राज खोल दिए थे. इसी दौरान एक्टर ने बताया था कि एक समय ऐसा भी था जब उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में कमतर महसूस करवाया गया था. जब शाहिद कपूर से पूछा गया कि क्या आपको कभी लगा है कि आपने कम महसूस किया है और उससे आपने कुछ सीखा हो.
‘मुझे ऐसी सिचुएशन में डाला गया’
इस सवाल के जवाब में शाहिद ने कहा कि, ‘ये कबीर सिंह के पहले हुआ था मेरे साथ, मेरे अंदर जो भी था मुझे ना ऐसा फील हुआ था कि मैं कम हूं, मुझे ऐसा फील करवाया गया था कि मैं कमतर हूं. आर्टिस्ट के तौर पर, स्टार के तौर पर और इंडिविजुअल के तौर पर मुझे ऐसी सिचुएशन में डाला गया कि फील करूं कि मैं किसी से कम हूं और ये मैं कभी एक्सेप्ट नहीं करूंगा.’
कम्पैरिजन से परेशान हुए शाहिद
आगे एक्टर ने बताया कि ये एक कम्पैरिजन वाली बाती थी, जैसे ‘मेरे कपड़े तुम्हारे कपड़ों से बेहतर हैं’. ये बस एक कम्पैरिजन था, कभी- कभी जिंदगी आपको ऐसी सिचुएशन में पहुंचा देती है जहां आप किसी करीबी से ही खुद को कमतर समझने लगते हैं. इसमें किसी की कोई गलती नहीं होती, मैं इसमें नहीं पड़ना चाहता हूं. लेकिन ऐसी सिचुएशन में मैं कुछ समय तक पहुंच गया था. आगे शाहिद ने बताया कि इस सिचुएशन से वो लड़े और सर्वाइव भी किया.
बता दें कि ऐसा शाहिद के साथ एक फिल्म के दौरान हुआ था. जैसा कि उन्होंने बताया कि ‘कबीर सिंह’ से पहले उनकी कोई फिल्म आई थी, जिसमें उनके किरदार को लेकर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. इतना ही नहीं शाहिद का अपने को-एक्टर के साथ कम्पैरिजन भी किया गया था. जिसके चलते अभिनेता बेहद परेशान हो गए थे.