नॉर्थ इंडिया में पिछले कुछ दिनों से हीट वेब का दौर जारी है. अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने राहत भरी खबर दी है. IMD के ताजा आकलन के मुताबिक, आने वाले दिनों में एक के बाद एक कई वेस्टर्न डिस्टरबेंस देखने को मिलेगा, इससे भीषण गर्मी का चला आ रहा सिलसिला टूटेगा. यहां तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. धूल भरी आंधी चलने और बारिश का अंदाजा मौसम विभाग की तरफ से लगाया गया है.
वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक मौसमी सिस्टम है, यह भूममध्यसागरीय इलाके (Mediterranean regions) में बनता है और साथ ही पूर्व की ओर बढ़ता है. इससे नॉर्थ इंडिया के कुछ इलाकों में नमी और अस्थिरता देखने को मिल सकती है. ऐसे में गर्मी के सिलसिले को रोकने में यह सिस्टम बेहद ही महत्वपूर्ण साबित होता है.
धूल भरी आंधी समेत हल्की बारिश तोड़ेगी गर्मी का सिलसिला
एक्सपर्ट्स का कहना है कि 27 अप्रैल की शाम से कहीं- कहीं धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है. IMD के आंकड़ों के मुताबिक, 28 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों समेत कई उत्तरी राज्यों में बड़े पैमाने पर धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश हो सकती है. इसके अलावा उम्मीद है कि अगले कुछ दिन इन इलाकों में तेज हवाएं, बादल छाए रहने, और बारिश से मौसम के मिजाज में बदलाव हो सकता है.
29 अप्रैल से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी
29 अप्रैल से तापमान 42 डिग्री के निशान से गिरेगा. इससे तापमान में गिरावट हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक ओर बारिश से गर्मी के तनाव को कम करने में मदद मिलेगी, तो वहीं आंधियों से स्थानीय स्तर पर रुकावटें देखने को मिलेगी. इसमें बिजिविलिटी, ट्रैफिक में देरी और तेज हवाओं के कारण नुकसान है. मौसम विभाग मौसम में बदलाव पर बारीकी से नजर रख रहा है. अगर पूर्वानुमान सही होता है तो लू से अस्थायी राहत मिलेगी.
यह भी पढ़ें:
झुलसती लू का टमाटर की फसल पर नहीं होगा असर, अपनाएं ये तकनीक और गर्मी में भी पाएं बंपर पैदावार