ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में अब तक देखने को मिला कि अरमान की गाड़ी को अभिरा रिंकू की विदाई के लिए इस्तेमाल कर लेती है. अपनी गाड़ी को सजा हुआ देखकर अरमान भड़क जाता है. वहीं, अरमान को उसकी बेटी माइरा शांत करवाने की कोशिश करती है.
शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अरमान का गुस्सा शांत नहीं होने वाला. ऐसे में विद्या से काजल सवाल करेगी कि ये अरमान कितना बदल चुका है. इस पर विद्या कहती है कि इस प्यार ने ही अरमान को इतना बदल दिया है. उसके बाद अरमान से कृष मीटिंग कैंसिल करने की बात कहता है तो वो और गुस्सा हो जाता है.
मुक्ति और माइरा की होती है लड़ाई
ये रिश्ता क्या कहलाता के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि अरमान का गुस्सा शांत करवाने के लिए माइरा अब गैराज के मालिक यानी अभिरा को फोन करेगी. लेकिन, फोन को मुक्ति उठा लेगी. मुक्ति पर माइरा गुस्सा करती है तो बदले में वो भी उसे काफी सुनाती है.
दोनों एक-दूसरे के परिवार पर पहुंच जाते हैं. मां के खिलाफ एक शब्द भी मुक्ति से बर्दाश्त नहीं होता है. इसी बीच अभिरा और अरमान आकर फोन ले लेते हैं. उसके बाद मुक्ति को अभिरा समझाती है और दोनों इमोशनल हो जाते हैं. उसके बाद अभिरा से मुक्ति पूछती है कि उसे अपने बचपन के बारे में क्यों याद नहीं है.
उसके बाद अभिरा आठ साल पहले हुए हादसे को याद करती है, जिसे मुक्ति भूल चुकी होती है. अभिरा को याद आता है कि उसके एंबुलेंस का एक्सीडेंट हो गया बोता है. वाणी भी सदमें में चली गई होती है. जब होश में आती है तो अरमान और माइरा से मिलने जाती है, लेकिन विद्या उनके बीच विलेन बन जाती है.
अभिरा के हाथ में विद्या माइरा की कस्टडी के पेपर्स देते हुए कहती है कि अरमान और उसकी बेटी दोनों उसके साथ नहीं रहना चाहते. वो अरमान से मिलने की कोशिश करती है,लेकिन विद्या ऐसा होने नहीं देती. अभिरा को इस दौरान चोट लगी होती है तो वो वापस अस्पताल पहुंच जाती है.अभिरा आठ साल के बाद इन बातों को याद कर काफी रोती है.
ये भी पढ़ें:-Anupama Spoiler: अनुपमा करेगी नई शुरूआत, गौतम पर भड़केगा प्रेम, प्रेरणा की हरकतों का होगा पर्दाफाश!