अविका गौर से सालों बाद मिले गौरव खन्ना, कहा- ये इत्ती सी थी, KKK15 में दिखेंगे साथ

स्टंट आधारित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस शो की तैयारियां जोरों पर हैं. शो को हमेशा की तरह एक्शन किंग रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं. इस बार थीम का नाम ‘डर का नया दौर’ है. शो के कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट भी सामने आ चुकी है, जिनमें अविका गौर और गौरव खन्ना का नाम भी शामिल है. अब इस बीच अविका और गौरव का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

केपटाउन के लिए रवाना हुए अविका गौर और गौरव खन्ना

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में होगी, जिसके लिए कंटेस्टेंट रवाना हो चुके हैं. हाल ही में ‘बालिका वधू’ की आनंदी यानी अविका गौर को एपयपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान उनकी मुलाकात सालों बाद ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना से हुई. दोनों एक-दूसरे से मिलकर बहुत खुश नजर आए.

ये भी पढ़ें:- अविका गौर और मिलिंद चंदवानी बनने वाले हैं पेरेंट्स? एक्ट्रेस के पति ने कहा,’प्लान नहीं किया था’

गौरव खन्ना ने अविका गौर को लगाया गले

अविका को देखते ही गौरव ने उन्हें गले लगाया और बताया कि जब वो लास्ट टाइम एक्ट्रेस से मिले थे तब वो बहुत छोटी थीं. उन्होंने कहा, ‘कितन समय बाद मिल रहे हैं हम लोग? ये इत्ती सी थी. मैं इससे लास्ट टाइम तब मिला था, जब ये बहुत छोटी थीं. अब देखो बिल्कुल बराबर हो गई. ये मेरी फैमिली जैसी है.’

कैजुअल में दिखे अविका गौर और गौरव खन्ना

इसके बाद अविका और गौरव ने पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए और फिर वहां से केपटाउन के लिए रवाना हो गए. इस दौरान दोनों कैजुअल लुक में नजर आए. अविका के लुक की बात करें तो उन्होंने नेवी ब्लू ओवरसाइज़्ड हुडी और ब्लू जींस पहनी है. वहीं, गौरव खन्ना ने ऑफ-व्हाइट कलर की लाइटवेट जैकेट पहनी है. अविका गोर और गौरव खन्ना को जल्द ही ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में देखा जाएगा.

ये भी पढ़ें:- ‘मेरी प्रायोरिटी…’, पति संग बैंकॉक में शिफ्ट हुईं अविका गौर, फिल्मों में नहीं करेंगी काम? दिया जवाब


Leave a Comment