छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के फेज को एन्जॉय कर रही हैं. टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ में ‘ईशी मां’ का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुईं दिव्यांका शादी के 10 साल बाद मां बनने वाली हैं. हाल ही में उन्होंने पति विवेक दहिया संग मैटरनिटी फोटोशूट कराया. एक्ट्रेस ने बताया कि वो जल्द अपने बच्चे का वेलकम करने वाली हैं.
मुंबई में स्पॉट हुईं प्रेग्नेंट दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका को हाल ही में मुंबई में पति विवेक के साथ स्पॉट किया गया. एक्ट्रेस के साथ उनकी सास भी नजर आईं. इस दौरान दिव्यांका और विवेक ने मीडिया से बातचीत की और बताया को वो जल्द बेबी के साथ वापस आएंगे. दिव्यांका ने कहा, ‘हमने बहुत अच्छी मैटरनिटी शूट की है. आप लोग बाद में फोटोज देखना.’
ये भी पढ़ें:- कहकशा-रिदम या भगवान शिव से जुड़ा, जानें दिव्यांका त्रिपाठी क्या रखेंगी अपने बच्चे का नाम
दिव्यांका त्रिपाठी ने पैपराजी को दिए पोज
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘हम बहुत जल्दी वापस आएंगे बेबी के साथ, भरे हुए हाथों के साथ आएंगे हम.’ इसके बाद उन्होंने पैप्स को एक से बढ़कर एक पोज दिए और कार में बैठकर वहां से रवाना हो गईं. इस दौरान उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि दिव्यांका 41 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं.
कैसा है दिव्यांका त्रिपाठी का लुक?
दिव्यांका के लुक की बात करें तो उन्होंने ऑरेंज-रेड टोन की ड्रेस पहनी हुई है, जिस पर हल्का पैटर्न है. उन्होंने बाल पीछे बांधे हुए हैं और स्माइल के साथ काफी फ्रेश और एलिगेंट लग रही हैं. इस दौरान उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया. बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की थी. शादी के 10 साल बाद अब दोनों पेरेंट्स बनने जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- प्रेग्नेंसी में दिव्यांका त्रिपाठी को हो रही है इस चीज की क्रेविंग, बताया कैसे दे रही हैं बच्चे को ‘गर्भ संस्कार’