भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया कुछ महीनों पहले ही दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं. अपने व्लॉग के जरिए भारती और हर्ष अक्सर खुद की पर्सनल लाइफ के बारे में अपडेट देते रहते हैं. अपने लेटेस्ट पॉडकास्ट में हर्ष ने कुछ ऐसा खुलासा किया है, जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे.
भारती और हर्ष को हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के संग पॉडकास्ट करते हुए देखा गया. इस पॉडकास्ट में भारती ने कहा,’हर्ष ने मुझसे कहा कि एक दो घंटे मुझे सोने दो. किसी को मुझे परेशान न करने देना. क्या कभी कोई मां ऐसा कह सकती है.’
हर्ष ने बताया क्यों लिया अलग फ्लैट
हर्ष ने इस पर बात को आगे बढ़ाते हुए कहा,’जानती हो मैंने क्या किया है. मैंने उसी बिल्डिंग में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है. मैं सुबह वहां जाता हूं ताकि हंगामे से दूर रहकर काम पर ध्यान दे सकूं. मौंने अभी तक वहां बिस्तर नहीं बिछाया है.’
ये भी पढ़ें:-Saturday BO: ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, ‘पैट्रियट’ भी निकली आगे, शनिवार को ऐसा रहा हाल
हर्ष की बातों को सुनने के बाद अंगद ने कहा कि ये ठीक है. तभी ने नेहा धूपिया ने हर्ष से पूछा कि घर में रहने में क्या दिक्कत है. आप उस फ्लैट में आराम कर रहे हैं क्योंकि आपके घर की औरतें यहां सब कुछ संभाल रही हैं.’ उसके बाद हर्ष ने कहा,’पुरुषों को मानसिक शांति की जरूरत होती है.’
भारती सिंह ने अपने पति को बीच में ही टोकते हुए कहा,’कैसी मानसिक शांति और उन दो चीजों का क्या जो मैं तुम्हारे लिए संभाल रही हूं. ‘ भारती को इस दौरान मजाकिया अंदाज में शिकायत करते हुए देखा गया.
साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि जब ट्रिप पर जाते हैं तो फ्लाइट में हर्ष कहते हैं,’मैं किताब पढ़ना चाहता हूं, तुम बच्चों का ख्याल रखो. और हमारे बच्चे, जैसे ही आप उन्हें सुलाते हैं, वो पॉटी कर देते हैं. मुझे टेक-ऑफ तक सब कुछ संभालना पड़ता है.’ एक फनी मोमेंट को याद करते हुए हर्ष ने कहा,’एक बार भारती दुबई से गोला के साथ ट्रैवल कर रही थी. इस दौरान उनके साथ टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन भी थे. गोला ने पॉटी कर दी और भारती को बीच फ्लाइट में ही उसे संभालना पड़ा.’
ये भी पढ़ें:-दीपिका पादुकोण की मुरीद हुईं संजय दत्त की बेटी, बताया बॉलीवुड में क्यों आना चाहती हैं