समय रैना और सुनील पाल को साथ लाए कपिल शर्मा, यूजर्स बोले- शक्तिमान को भी बुला लेते

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का वर्ल्ड लाफ्टर डे स्पेशल सिर्फ पंचलाइंस तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ये एक बड़ा रीयूनियन बन गया. इस एपिसोड में इंडियाज गॉट लेटेंट कॉन्ट्रोवर्सी के बाद समय रैना और रणवीर अल्हाबादिया पहली बार एक साथ नजर आए. हालांकि, इस पूरे एपिसोड में सबसे ज्यादा सुर्खियां तब बनीं जब समय रैना और सुनील पाल का अचानक आमना-सामना हुआ, जिसने शो का पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

कपिल शर्मा के शो में साथ दिखे समय रैना और सुनील पाल
इस एपिसोड में कपिल शर्मा ने सरप्राइज के तौर पर सुनील पाल को भी शो में शामिल किया, जिससे पूरा सेगमेंट और ज्यादा चर्चा में आ गया. दोनों कॉमेडियनों ने अपने़ पुराने विवादों को ह्यूमर के अंदाज़ में पेश किया. खासकर सुनील पाल और समय रैना के बीच की बातचीत ने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा, क्योंकि इसे दोनों के पुराने टेंशन और पिछले विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है. 

इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़
एपिसोड के वीडियोज वायरल हो रहे है. समय रैना और सुनील पाल को एक साथ शो में देखने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स और रिएक्शन्स आने लगे. कई यूज़र्स ने मजाक में कहा कि मेकर्स को और भी आगे बढ़कर मुकेश खन्ना को भी बुला लेना चाहिए था, ताकि एपिसोड और ज्यादा एंटरटेनिंग बन जाता.

लोग बोलें- शक्तिमान को भी बुला लेते
कुछ कमेंट्स में लिखा गया, ‘बस मुकेश खन्ना को भी बुला लेते तो मजा आ जाता.’ कई यूज़र्स ने मजाक में लिखा, ‘अब बस शक्तिमान ही रह गया है’ वहीं एक यूज़र ने लिखा, ‘क्या तुम समाय का रिएक्शन देख सकते हो,’ जबकि दूसरे ने कहा, ‘मेकर्स को पता था वो क्या कर रहे हैं.’

ये भी पढ़ेंः टीवी के ‘शक्तिमान’ करेंगे 67 की उम्र में शादी? बोले- ‘जिस स्त्री से मेरा विवाह होना है..’

समय रैना और सुनील पाल को साथ लाए कपिल शर्मा, यूजर्स बोले- शक्तिमान को भी बुला लेते

बता दें, दरअसल, समय रैना और सुनील पाल के बीच पहले से ही रिश्ता उलझा हुआ रहा है. सुनील पाल ने इंडियाज गॉट लेटेंट कॉन्ट्रोवर्सी के दौरान समय और रणवीर इलाहबादिया दोनों पर कड़ी आलोचना की थी. फरवरी 2025 में उन्होंने समाय के कॉमेडी स्टाइल पर तीखी टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था, ‘गंदगी फैला रहे हैं’ और शो में गलत भाषा व अश्लील कंटेंट का यूज कर रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि ऐसे लोगों को जेल में डाल देना चाहिए.’

वहीं समय रैना ने सुनील पाल को लेकर एक पॉडकास्ट में अपनी राय साझा करते हुए उन्हें ‘फ्रस्टेटेड मैन’ कहा था. बता दें,  इससे पहले दोनों एक बार एक कपड़ों के ब्रांड के विज्ञापन में साथ भी नजर आ चुके हैं.

ये भी पढ़ेंः दीपिका पादुकोण की मुरीद हुईं संजय दत्त की बेटी, बताया बॉलीवुड में क्यों आना चाहती हैं

क्या हुआ था मुकेश खन्ना और समय रैना के बीच?
मुकेश खन्ना और समय रैना के बीच सोशल मीडिया पर हाल ही में तीखी जुबानी जंग देखने को मिली. यह विवाद तब शुरू हुआ जब समाय रैना ने अपने कॉमेडी स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ में अपने पुराने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर हुए विवाद का जिक्र करते हुए शक्तिमान किरदार और मुकेश खन्ना पर तंज कसे.

इसके बाद मुकेश खन्ना इस मजाक से काफी नाराज हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर समाय के खिलाफ सख्त प्रतिक्रिया दी. उन्होंने एक एडिटेड तस्वीर भी शेयर की, जिसमें समाय को गधे पर बैठे हुए दिखाया गया था. साथ ही उन्होंने समाय को ‘कुत्ते की दुम’ कहकर तीखी टिप्पणी की, जिससे मामला और बढ़ गया.


Leave a Comment