कभी लुक्स के लिए बुली होते थे बॉलीवुड के ये हैंडसम एक्टर, बोले- ‘स्कूल में मुझे…’

बॉलीवुड के यंग एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ की रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं. रिलीज से पहले उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और जीवन के संघर्षों के बारे में खुलकर बातचीत की है. सिद्धांत ने बताया कि उनके स्कूल के दिनों में उनके लुक को लेकर उन्हें काफी बुली का सामना करना पड़ा था. 

स्कूल के दिनों को किया याद
सिद्धांत ने बताया कि उनके घुंघराले बाल और मिक्स-भाषा बैकग्राउंड की वजह से वे अक्सर अलग महसूस करते थे. उन्होंने न्यूज 18 से बातचीत के दौरान कहा, ‘स्कूल में मुझे मेरे लुक के लिए टारगेट किया जाता था. उस समय मेरे बाल सिल्की नहीं थे. हम देखते थे फिल्मों में शाहरुख सर और शाहिद कपूर के बाल हमेशा सिल्की दिखते थे. मैं भी घर पर अपने बाल स्ट्रेट करने की कोशिश करता था.’ उन्होंने ये भी कहा कि उनकी दसवीं की फेयरवेल पिक्चर उन्हें शेयर करने लायक नहीं लगती थी. लेकिन अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रखा है.

मुंबई आने के बाद के बदलाव
मुंबई आने के बाद सिद्धांत को बॉलीवुड के हाई ब्यूटी स्टैंडर्ड्स के बीच खुद को साबित करना पड़ा था. उन्होंने कहा, ‘आखिरकार मुझे समझ आया कि सबकुछ कॉन्फिडेंस का खेल होता है. आप खुद को कैसे कैरी करते हैं ये ज्यादा जरूरी होता है. आज मैं अपने घुंघराले बाल और अपने तरीके को स्वीकार कर चुका हूं. अब मैं वैसे ही घर से निकलता हूं जैसे मैं सोकर उठता हूं.’ उन्होंने ये भी बताया कि अब ‘मैसी लुक’ ट्रेंड में है जिससे उन्हें अपने आप को एक्सप्रेस करने की आजादी महसूस होती है.

प्रोफेशनल और इमोशनल स्ट्रगल
हालांकि सिद्धांत ने स्वीकार किया कि उन्हें अब भी कभी-कभी मानसिक और प्रोफेशनल स्ट्रगल का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा, ‘जब चीजें उम्मीद के मुताबिक नहीं होती है तो ये मेरे उपर सबसे ज्यादा असर डालता है. प्रोफेशनल सेटबैक या रिजेक्शन मुझे इमोशनल रूप से प्रभावित करते हैं. ऐसे समय में मैं घर पर रहकर शांत होकर सोचता हूं और स्थिति को समझने की कोशिश करता हूं.’

फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ है खास
सिद्धांत की आने वाली फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ में मृणाल ठाकुर भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार ने किया है. इन्होंने इससे पहले ‘युध्र’ जैसी फिल्म बनाई थी. ये फिल्म दो लोगों की अरेंज मैरिज और उनकी व्यक्तिगत और शारीरिक असुरक्षाओं को दिखाती है. फिल्म का थियेट्रिकल रिलीज 20 फरवरी 2026 को होने वाला है.


Leave a Comment