सबसे एजुकेटेड बॉलीवुड एक्ट्रेस कौन, जानिए किसने जीता इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडल

बॉलीवुड में अक्सर सितारों की पहचान उनकी हिट फिल्मों और ग्लैमरस अंदाज से होती है, लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी होते हैं जिनकी ताकत उनकी पढ़ाई में छिपी होती है. एक्ट्रेस अमीषा पटेल उन्हीं में से एक हैं. बहुत काम लोग जानते हैं कि उन्होंने इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडल हासिल किया है.

हिंदी सिनेमा में कदम रखने से पहले उन्होंने खुद पर काफी मेहनत की थी. हालांकि, इन दिनों अमीषा पटेल अपने चेक बाउंस मामले को लेकर खूब चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने इस मामले को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जहां उन्होंने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. 

इकोनॉमिक्स में जीता गोल्ड मेडल 

बता दें, अमीषा की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के मशहूर कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल से हुई थी. स्कूल से ही वह पढ़ाई में तेज और मेहनती स्टूडेंट थी. आगे की पढ़ाई के लिए वह अमेरिका गई, जहां उन्होंने बायो-जेनेटिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने बोस्टन की प्रतिष्ठित Tufts University से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन पूरा किया. यहीं पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता. अमीषा ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही एक्टिंग का रास्ता चुना. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने खंडवाला सिक्योरिटीज लिमिटेड में इकोनॉमिक एनालिस्ट के रूप में काम भी किया. 

साल 2000 में मिला बड़ा ब्रेक 

इंडिया लौटने के बाद उन्होंने मशहूर थिएटर आर्टिस्ट सत्यदेव दुबे के थिएटर ग्रुप से अभिनय करना सीखा. इसी के साथ उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में भी कदम रखा. उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास ने कई बड़े ब्रांड्स का ध्यान खींचा. वो चर्चा में आईं. फिर साल 2000 में उन्हें बड़ा ब्रेक मिला. ‘कहो न प्यार है’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया और ये फिल्म सुपरहिट रही, जिसने अमीषा रातों-रात स्टार बना दिया. हर तरफ अमीषा के ही चर्चे थे. इसके बाद उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई. 

Leave a Comment