टीवी से लेकर बॉलीवुड तक ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्हें लेकर कहा जाता है कि उन्होंने सर्जरी करवाई है. ऐसे में उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ता है. अब पवित्रा पुनिया ने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है. साथ ही कैप्शन में डबल मीनिंग बातें लिखने पर गुस्सा जाहिर करते हुए एक्टर्स की पर्सनल चॉइस में दखल ना देने की बात कही है.
पवित्रा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है. उस वीडियो में उन्होंने मौनी रॉय की फिल्म The Devil Wears Prada 2 की स्क्रीनिंग की तस्वीरें लगाई हैं. साथ ही वीडियो पर लिखा,’सभी ट्रोल्स से कहना है, ट्रोल करना और एक्टर्स को परेशान करना बंद करो. ये तुम्हारा किचन नहीं है और ना ही तुम्हारी डिश. बकवास करने से हमारा कुछ नहीं होता. लेकिन तुम लोगों को लगता है कि इसके लिए अलग से सैलरी मिलती है.’
पवित्रा पुनिया ने मीडिया पर खड़े किए सवाल
उसके बाद वीडियो में पवित्रा बोलती हुई नजर आईं,’मुझे नहीं पता आप लोगों की प्रॉब्लम क्या है. लेकिन लगता है कि आप सबको ट्रोलिंग पसंद है. कहीं ना कहीं मीडिया भी इन चीजों का मजा ले रहा है. फोटो डालकर और कैप्शन को डबल मीनिंग या मजाकिया तरीके से लिखकर..ताकि आपकी एंगेजमेंट बढ़ें.’
ये भी पढ़ें:-एजाज खान ने की थी पवित्रा पुनिया का धर्म बदलवाने की कोशिश? एक्टर ने किया रिएक्ट
एक्ट्रेस ने आगे कहा,’ सबसे पहले तो मैं ट्रोल करने वालों को कहना चाहूंगी…कहते हैं कि इन्होंने सर्जरी करवाई है, 500 सर्जरी करवाई है, 1 लाख सर्जरी करवाई है…वो 1 लाख तुमसे नहीं लिए गए हैं और हम तुमसे सलाह लेने नहीं आते.’ पवित्रा अपनी वीडियो में आगे बोलती दिखीं,’
कम से कम इंडस्ट्री में कुछ लोग तो खुलकर कहते हैं कि हां, हमने किया है. अगर आप ये करना चाहते हैं और आपके परिवार के लोग करना चाहते हैं तो जरूर करवाएं, पैसे खर्च करें. लेकिन ट्रोल मत करो. बस चुप रहो.’
ये भी पढ़ें:-शादी की खुशियों पर लगा ब्रेक, पवित्रा पुनिया ने पोस्टपोन की मार्च वेडिंग, सामने आई असली वजह
इस वीडियो को शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा,’कुछ तो शर्म बची होगी, या सिर्फ ट्रोलिंग की ही सैलरी मिलती है तुम लोगों को भाई.’ बता दें पवित्रा पुनिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल, जल्द ही वो शादी के बंधन में बंधने वाली हैं.
उन्होंने 2025 अक्टूबर में सगाई की तस्वीरें शेयर की थी. उनके होने वाले पति का नाम जसकोमल सिंह है, जो एक बिजनेसमैन हैं. पहले इनकी शादी मार्च में ही होने वाली थी. लेकिन एक्ट्रेस की नानी के निधन के बाद इनकी शादी टल गई. अब पवित्रा की शादी अगस्त 2026 के बाद ही होगी.
ये भी पढ़ें:-‘अंकल ने लो एंगल से मेरे वीडियो बनाए’, मौनी रॉय के साथ हरियाणा ईवेंट में हुई बदसलूकी