संभावना सेठ ने झेला है बहुत दर्द, 4 मिसकैरेज हुआ, एबॉर्शन कराना पड़ा, अब 45 में मां बनेंगी एक्ट्रेस

भोजपुरी और टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है. क्योंकि शादी के 10 साल बाद प्रेग्नेंट हैं. वो सेरोगेसी के जरिए मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस से ये खुशखबरी शेयर की है. लेकिन, क्या आप जानते हैं मां बनने के लिए एक्ट्रेस ने काफी लंबी लड़ाई लड़ी है, जिसमें उन्हें काफी तकलीफों का सामना भी करना पड़ा है. 

संभावना सेठ का ये दर्द पहले कई इंटरव्यू और पॉडकास्ट में छलक चुका है. क्योंकि, एक्ट्रेस मां बनने के लिए काफी वक्त से ट्राई कर रही थीं. उन्होंने आईवीएफ का सहारा भी लिया. साथ ही मिसकैरेज और कई इंजेक्शंस का दर्द भी झेला था.

संभावना सेठ ने अपने एक व्लॉग में बताया था कि वो तीन महीने प्रेग्नेंट थीं और 18 दिसंबर 2024 को फैंस के संग ये खुशखबरी शेयर करने वाली थीं. लेकिन ये दिन उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दिन बन गया.

ये भी पढ़ें:-अनाउंसमेंट के लिए करवा लिया था बेबी शूट, फिर एक दिन बाद ही हुआ मिसकैरैज, भोजपुरी हसीना ने बयां किया दर्द

संभावना ने डॉक्टर की लापरवाही से खोया था बच्चा

संभावना के पति अविनाश मिश्रा ने व्लॉग में बताया था,’डॉक्टरों ने कहा था जुड़वा बच्चे हो सकते हैं, सबकुछ अच्छा है, बच्चों की धड़कने भी बढ़ गई है. लेकिन अब जो स्कैन हुआ है उसमें पता चला कि हमने अपने बच्चे को खो दिया है.’

अविनाश ने आगे बताया था,’डॉक्टर भी हैरान थे कि इतना अच्छा था सब कुछ, डॉक्टर्स ने जब जुड़वा बच्चों के लिए कहा था, तो हम बेहद एक्साइटेड हो गए थे. क्योंकि हम तो बस ये सोच रहे थे कि कैसे भी संभावना प्रेग्नेंट हो जाए और डॉक्टर्स ट्विंस की बात कर रहे हैं. मुझे संभावना के लिए बहुत दुख हो रहा है.’

उसके बाद संभावना ने व्लॉग में बताया था कि एबॉर्शन करवाना पड़ा, क्योंकि बॉडी के लिए ये बिल्कुल भी सेफ नहीं था. एक्ट्रेस ने बताया था कि इस पूरे कोर्स के दौरान उन्हें 65 इंजेक्शन लगे थे, जो बहुत ही ज्यादा दर्दनाक था. लेकिन, उन्होंने ये सब अपने बच्चे के लिए खुशी से लिया.

संभावना जब गौहर खान के पॉडकास्ट में पहुंची थी, उस दौरान भी उन्होंने मिसकैरेज का एक्सपीरियंस शेयर किया. एक्ट्रेस ने बताया था,’हम बहुत एक्साइटेड थे क्योंकि अगले दिन अनाउंस करने वाले वाले थे. सिर्फ एक स्कैन था, उससे पहले मेरे 2-3 स्कैन हो चुके थे. कई बार ब्लीडिंग हो चुका था और सब ठीक था.’

ये भी पढ़ें:-‘बच्चा नहीं हो रहा, कुछ कमी है…’, मां नहीं बन पाईं भोजपुरी हसीना तो लोगों ने दिए ऐसे ताने, एक्ट्रेस ने शेयर किया IVF एक्सपीरियंस

संभावना ने आगे बताया,’एक रात मैं उठी और जोर-जोर से चिल्लाकर अविनाश को बुलाया. मैंने देखा कि बाल्टी भर खून निकल रहा था. मैंने उसे बताया,’ये खत्म हो गया’, क्योंकि मुझे कोई अंदाजा नहीं था. अगले दिन स्कैन के बाद डॉक्टर ने कहा सब ठीक है.’

एक्ट्रेस ने बताया था कि तमाम मुश्किलें सहने के बाद भी उनके डॉक्टर उनसे यही कहते रहे कि सब नॉर्मल है. लेकिन बच्चे की धड़कन बहुत पहले ही बंद हो गई थी. संभावना ने ये भी कहा था कि उन्हें मिसकैरेज और एबॉर्शन का दर्द उन्हें डॉक्टर की लापरवाही की वजह से झेलना पड़ा था.

एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि उन्होंने एक या दो बार नहीं बल्कि 4 बार मिसकैरेज का दर्द झेला है. हालांकि, अब संभावना की जिंदगी में फिर से खुशियों ने दस्तक दी है. वो प्रेग्नेंट हैं. प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा,’हम प्रेग्नेंट हैं. हमारी सबसे खूबसूरत कहानी अब बन रही है.प्यार, उम्मीद और सरोगेसी के जरिए. काउंटडाउन शुरू हो चुका है.’

बता दें संभावना सेठ ने 14 जुलाई 2016 में अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड अविनाश मिश्रा के संग शादी की थी.शादी के पहले दोनों ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट भी किया था. मालूम हो संभावना अपने पति अविनाश से उम्र में 7 साल बड़ी हैं.

ये भी पढ़ें:-45 की उम्र में सरोगेसी के जरिए मां बनेंगी संभावना सेठ, शादी के 10 साल बाद एक्ट्रेस ने दी खुशखबरी

 


Leave a Comment