मौनी रॉय की सूरज नांबियार संग चार साल की शादी टूट गई है. बीते दिन से मीडिया में दोनों के सैपरेशन की खबरें फैली हुई थीं. दरअसल फैंस ने नोटिस किया था कि इस जोड़ी ने एक दूसरे सो इंस्टा पर अनफॉलो कर दिया है. यहां तक कि सूरज ने मौनी संग शादी की सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया से डिलीट कर दी थी. बाद में सूरज ने अपने इंस्टा भी डिएक्टिवेट कर दिया. वहीं अब लग रहा है कि मौनी ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर फाइनली सूरज संग अपने तलाक को कंफर्म कर दिया है.
मौनी ने सूरज संग तलाक किया कंफर्म?
दरअसल सूरज संग तलाक की खबरों के एक दिन बाद मौनी ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट की है. हालांकि उन्होंने डायरेक्टली अपना तलाक कंफर्म नही किया है लेकिन एक्ट्रेस ने लिखा है, “सभी मीडिया हाउस से रिक्वेस्ट है कि झूठे नैरेटिव पब्लिश ना करें और हमें प्राइवेसी और स्पेस दें,प्लीज?

मौनी ने बहन के लिए किया था पोस्ट
इससे पहले मौनी ने 13 मई को ही सुबह बहन संग तस्वीर पोस्ट करते हुए बर्थडे विश किया था. मौनी ने इसके साथ कैप्शन में लिखा था, “मेरी बहन, चाहे खुशियां हो या दुख जन्मदिन मुबारक हो, मेरी जान. तुम्हारी सरकाज्म से भरी बातें, तुम्हारी हाज़िरजवाबी, तुम्हारी अंदरूनी खूबसूरती और वो सब कुछ जो तुम्हें तुम बनाता है, मुझे बहुत पसंद है! मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं! कोई भी शब्द यह बयां नहीं कर सकता कि मैं तुमसे कितना प्यार करती हूं और तुम ये बात जानती ही हो. वैसे तुम एक चुड़ैल हो.”
मौनी और सूरज की मुलाकात कैसे हुई थी?
मौनी ने एक बार बताया था कि उनकी मुलाकात सूरज से एक क्लब में हुई थी. जल्द ही, उनकी दोस्ती गहरी हो गई और दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी. लॉकडाउन के दौरान, मौनी दुबई में फंस गईं और लगभग सात साल तक सूरज के साथ रहीं, 27 जनवरी, 2022 को दोनों ने बंगाली और मलयालम रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी. वे अक्सर एक-दूसरे के साथ प्यारी तस्वीरें पोस्ट करते थे. वहीं उनके सैपरेशन की खबरों ने उनके फैंस को शॉक्ड कर दिया है.