PM Modi on Foreign Travel: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मीडिया में आई उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि सरकार विदेश यात्रा करने वालों पर सेस या अतिरिक्त टैक्स लगाने पर विचार कर रही है. प्रधानमंत्री ने शुक्रवार रात इन खबरों का फैक्ट चेक करते हुए संबंधित स्क्रीनशॉट साझा किया और उन्हें पूरी तरह बेबुनियाद बताया. उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई योजना सरकार के विचाराधीन नहीं है और इस तरह की खबरें भ्रामक हैं.
विदेश यात्राओं पर नहीं कोई प्रतिबंध
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से रिपोर्ट्स का खंडन उस वक्त किया गया, जब वो विदेश यात्रा पर भारत से बाहर गए हुए हैं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए लिखा कि यह पूरी तरह गलत है और विदेश यात्रा पर इस तरह के किसी भी प्रतिबंध या टैक्स लगाने का कोई सवाल ही नहीं उठता.
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में आगे कहा कि सरकार का फोकस हमेशा आम जनता के जीवन को आसान बनाने पर रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग को बेहतर करने के लिए लगातार काम कर रही है, न कि लोगों पर अतिरिक्त बोझ डालने के लिए.
This is totally false.
Not an iota of truth in this.
There is no question of putting such restrictions on foreign travel.
We remain committed to improving ‘Ease of Doing Business’ and ‘Ease of Living’ for our people. https://t.co/9lxjbxz0nV
— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2026
रिपोर्ट्स में कहा गया?
रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सरकार उच्चस्तरीय बैठकों में विदेश यात्राओं पर टैक्स या सेस लगाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. रिपोर्ट में कहा गया कि यह टैक्स सीधे केंद्र सरकार के पास जाएगा और इसका उद्देश्य युद्ध से पैदा हुए आर्थिक दबाव- खासकर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और आयात लागत से निपटना बताया गया था.
यह भी कहा गया कि यह प्रस्तावित टैक्स अस्थायी हो सकता है और लगभग एक साल तक लागू रह सकता है. हालांकि, वित्त मंत्रालय की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी, जिससे इन अटकलों को और हवा मिली.
लेकिन बाद में खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद इन खबरों का खंडन करते हुए इसे पूरी तरह बेबुनियाद बताया. प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद संबंधित मीडिया संस्थान ने अपनी रिपोर्ट के लिए माफी भी मांग ली.