जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म ‘एनटीआरनील’ को पहले से ही समय की सबसे बड़ी सिनेमाई फिल्मों में से एक माना जा रहा है. मैन ऑफ द मासेस एनटीआर और ब्लॉकबस्टर फिल्ममेकर प्रशांत नील को साथ लाने वाली ये फिल्म लगातार भारतीय सिनेमा के सबसे बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स में शामिल रही है. जहां मेकर्स 19 मई की आधी रात फिल्म की पहली झलक जारी करने वाले हैं, वहीं इंडस्ट्री में जोरदार चर्चा है कि ये लॉन्च एसेट 3 मिनट से ज्यादा लंबा हो सकता है.
एनटीआर फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज़
19 मई को आधी रात में जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म ‘एनटीआरनील’ का 3 मिनट से ज्यादा की झलक सामने आने की खबरें हैं. ऐसे में फैन्स के बीच इस खबर को लेकर बज क्रिएट हो चुका है.
ये भी देखें – स्क्रीन पर वापस लौटीं अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस का बदला लुक देख पहचान नहीं पाए फैंस

प्रशांत नील ला रहे हैं मेगा ग्लिम्प्स
इंडिपेंडेंट ट्रेड चर्चा के मुताबिक, इस ग्लिम्प्स को सिर्फ एक सामान्य टीजर की तरह नहीं बल्कि NTR Neel की दुनिया से रूबरू कराने वाले बड़े और इमर्सिव इंट्रोडक्शन के तौर पर तैयार किया जा रहा है. अगर ये चल रही अटकलें सही साबित होती हैं, तो पहली झलक का इतना लंबा रनटाइम इस बात का संकेत हो सकता है कि टीम फैंस के लिए कुछ ज्यादा भव्य और सिनेमाई पेश करने वाली है.
सोर्स के मुताबिक, ‘ट्रेड सर्कल्स में चर्चा बढ़ रही है कि NTR Neel की पहली झलक करीब 3 मिनट से ज्यादा लंबी हो सकती है. अगर यह सही निकला, तो साफ है कि मेकर्स एक रूटीन अनाउंसमेंट एसेट की जगह डिटेल्ड वर्ल्ड-बिल्डिंग लॉन्च की तैयारी कर रहे हैं. जाहिर है, इससे 20 मई को एनटीआर के बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर उत्साह और बढ़ गया है, खासकर जब यह ग्लिम्प्स 19 मई की आधी रात आने की उम्मीद है.’
ये भी देखें – सलमान खान ने बनाया स्टार, लेकिन कटरीना कैफ से तुलना की वजह से बर्बाद हुआ जरीन खान का करियर
फैंस में बढ़ा जबरदस्त क्रेज़
फिल्म के ऐलान के बाद से ही जूनियर एनटीआर फैन सर्कल्स और ट्रेड दोनों जगह लगातार चर्चा में बनी हुई है. एनटीआर और प्रशांत नील पहली बार साथ आ रहे हैं, ऐसे में उम्मीदें सातवें आसमान पर हैं और अब सबकी नजरें उस पहली झलक पर टिकी हैं, जो हाल के समय के सबसे बड़े ग्लिम्प्स लॉन्च में से एक साबित हो सकती है.
प्रशांत नील द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एन. टी. रामा राव जूनियर लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स प्रोड्यूस कर रहे हैं.