जेनिफर विंगेट एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस को लेकर कहा जा रहा है कि वो दूसरी शादी करने वाली हैं. ये चर्चा जेनिफर के सिर्फ एक कॉमेंट से शुरू हुई.जेनिफर अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना ज्यादा पसंद करती हैं.
यही वजह है कि वो बेहद कम पार्टियों में नजर आती हैं और कुछ सेलेक्टेड लोगों के साथ ही टाइम स्पेंड करती हैं. जेनिफर पिछले लंबे वक्त से टीवी से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक शादी के पोस्ट को लाइक किया है, जिसे देख फैंस शॉक्ड हो गए.
जेनिफर विंगेट के एक कमेंट से मचा बवाल
आपको बता दें जेनिफर कई ऐसे पेज को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं, जो शादी से जुड़े हुए हैं. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक शादी के डांस रील पर कमेंट करते हुए बेहद ही कैजुअल तरीके से इंट्रो लेसन मांगा. दरअसल,जेनिफर ने जिस पेज पर कमेंट किया था, उसका नाम वेडी डांस था.
ये भी पढ़ें:-जेनिफर विंगेट से शादी की खबरों पर करण वाही ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है सच
उन्होंने एक रील शेयर करते हुए लिखा था,’क्या अगर आप अपनी शादी के लिए ये चाहते हैं.तो कमेंट करें डांस और हम आपको भेजेंगे फ्री इंट्रो लेसन. एक्ट्रेस ने इस पोस्ट पर लिखा-डांस प्लीज.उसके बाद एक्ट्रेस के कमेंट पर पेज से जवाब आया प्लीज आप अपना डीएम चेक कर लें.

जैसे ही फैंस की नजर डेनिफर के कमेंट पर पड़ी उन्होंने तरह-तरह के कमेंट्स करने शुरू कर दिए. फैंस ने ये कयास लगाना शुरू कर दिया है कि जेनिफर दोबारा शादी करने जा रही हैं. एक यूजर ने लिखा,’मुझे पिछले कई दिनों से ऐसा लग रहा था क्योंकि जेनिफर ने कई वेडिंग पेजेस को लाइक किया था.’
ये भी पढ़ें:-जेनिफर विंगेट का स्पेशल कैमियो? क्या ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में होगी उनकी खास एंट्री?
दूसरे फैन ने लिखा,’मुझे उम्मीद नहीं थी कि 2026 इतना अच्छा होने वाला है.मालूम हो सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसकी वजह से चर्चा है कि जेनिफर एक सिंगापुर बेस्ड शख्स को डेट कर रही हैं.

ये भी पढ़ें:-शादी के बंधन में बंधीं भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं वरमाला की तस्वीरें