पार्थ समथान ने आखिर क्यों सोशल मीडिया को कहा अलविदा? सामने आई हैरान करने वाली वजह

पार्थ समथान उन टीवी एक्टर्स में से एक हैं, जो अपनी बेहतरीन एक्टिंग और दमदार पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं. पार्थ की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. लेकिन, हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया से ब्रेक की घोषणा की है, जिसके बाद उनके फैंस काफी हैरान रह गए.

दरअसल, एक्टर की फैन फॉलोइंग जितनी तगड़ी है, उससे भी ज्यादा लोग उन्हें ट्रोल करने वाले हैं. आए दिन पार्थ को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. अब इन्हीं वजहों से पार्थ परेशान हो चुके हैं. पार्थ के अनुसार उनके साथ सोशल मीडिया पर हैरेसमेंट किया जा रहा है, ऐसे में उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला लिया है.

पार्थ ने इस वजह से लिया सोशल मीडिया से ब्रेक

पार्थ ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया. उन्हें अपने पोस्ट में लिखा,’मैंने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है. साइबर क्राइम डिमार्टमेंट में शिकायत करने में अपनी एनर्जी बर्बाद नहीं करना चाहता. बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ पर ध्यान देना चाहता हूं.’

ये भी पढ़ें:-Parth Samthaan Auditions: ‘300 से 400 ऑडिशन दिए पर काम नहीं मिला’, सीआईडी एक्टर पार्थ समथान ने क्यों कहा ये?

पार्थ समथान के इस पोस्ट को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि उन्हें ट्रोल्स से कोई फर्क नहीं पड़ता. बस वो शांति से अपना काम करना चाहते हैं और अपनी लाइफ को एंजॉय करना चाहते हैं.

पार्थ ने अपने पोस्ट में लिखा,’मैं हमेशा से शांत पॉजिटिव रहने वाला इंसान हूं, जो हमेशा अच्छी चीजों पर फोकस करता है. लेकिन, हाल ही में मैंने नोटिस किया कि कुछ लोग फेक अकाउंट खरीदकर मेरी फैमिली के बारे में भला-बुरा कह रहे हैं. ये बहुत ही ज्यादा परेशान करने वाला है. मैं गुस्से से भरा हुआ हूं. शायद मुझे पता है कि इसके पीछे कौन है.लेकिन, किसी का नाम लेने में कोई फायदा नहीं होने वाला.मैंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है. क्योंकि साइबर क्राइम में कंप्लेन करने में मैं अपनी एनर्जी ड्रेन नहीं करना चाहता हूं. मैं बस अपनी लाइफ और अपने रोल माहिद पर फोकस करना चाहता हूं.’

पार्थ समथान ने आखिर क्यों सोशल मीडिया को कहा अलविदा? सामने आई हैरान करने वाली वजह

ये भी पढ़ें:-बायसेक्सुअल विकास गुप्ता का बड़ा खुलासा, पार्थ समथान-प्रियांक शर्मा पर लगाया ब्लैकमेल और परेशान करने का आरोप

लेकिन, वो किसी का नाम नहीं लेना चाहते.इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया से दूर होना ही ठीक समझा.एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों कलर्स चैनल के पॉपुलर शो सहर होने को है में माहिद की भूमिका में नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:-‘हम कैसे भुलाए प्यार तेरा..’पवन सिंह की याद में ज्योति सिंह का हुआ बुरा हाल

Leave a Comment