टीवी से दूरी बनाने के बाद भी जन्नत जुबैर कैसे बनीं अमीर, 24 की उम्र में हैं करोड़ों की मालकिन

जन्नत जुबैर उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने बेहद ही छोटी उम्र में काम करना शुरू कर दिया था. लेकिन, एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई भी नहीं छोड़ी थी. जन्नत अब 24 साल की हो चुकी हैं और करोड़ों की मालकिन बन गई हैं. वैसे तो एक्ट्रेस ने छोटे पर्दे से करियर की शुरुआत की थी.

लेकिन, कई सालों तक उन्होंने टीवी से दूरी बनाकर रखी, फिर भी करोड़ों की मालकिन हैं. जन्नत जुबैर ने जब करियर की शुरुआत की थी, तब उनकी उम्र महज 7 साल थी. आज भी उन्हें उनके शो फुलवा के लिए याद किया जाता है. 2018 तक टीवी पर काम करने के बाद एक्ट्रेस ने इससे दूरी बना ली.

पहले ही टीवी से दूरी बनाने की कर ली है प्लानिंग

स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में जन्नत जुबैर ने कहा था कि टीवी छोड़ने के बाद उन्हें बेचैनी होने लगी थी. क्योंकि, उन्हें पूरे दिन काम करने की आदत लग चुकी थी. ऐसे में समझ नहीं आ रहा था कि वो करें तो क्या करें. उसके बाद एक्ट्रेस ने डिजिटल क्रिशन की तरफ रुख किया.

ये भी पढ़ें:-जन्नत जुबैर संग लाफ्टर शेफ में समर्थ जुरेल ने की गंदी हरकत? भड़के लोगों ने चैनल को सुनाई खरी-खोटी

उन्होंने अपने भाई के संग मिलकर वीडियोज बनाना शुरू किया.जन्नत जुबैर ने इस बारे में बात करते हुए कहा था,’मैंने पहले से ही तय कर लिया था कि मैं डेली सोप छोड़ दूंगी.लेकिन जब मैंने अपने आखिरी शो के बाद आखिरकार ऐसा किया, तो मैं बहुत बेचैन थी.मुझे समझ नहीं आ रहा था कि समय कैसे बिताईं. मैं टीनेजर थी.मुझे दिन भर काम करने की आदत थी.फिर बिल्कुल नया रास्ता चुना.मेरे भाई ने मुझे आइडिया दिया कि हम वीडियो बनाते हैं.’

ये भी पढ़ें:-जन्नत जुबैर vs अनुष्का सेन: पॉपुलैरिटी में दोनों टॉप पर, लेकिन अमीरी में कौन है आगे?

देखते ही देखते जन्नत जुबैर और उनके भाई कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में छा गए. जन्नत के इंस्टाग्राम पर 51.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं, जो उन्हें काफी पसंद करते हैं. जन्नत कंटेंट क्रिएशन, ब्रांड एंडोर्समेंट और रिएलिटी शोज के जरिए करोड़ों की कमाई करती हैं.News18English के अनुसार जन्नत की नेटवर्थ 250 करोड़ रुपये है.

ये भी पढ़ें:-साध्वी सतीश सैल ने जीता फेमिना मिस इंडिया 2026 का खिताब, ब्यूटी पेजेंट में बॉलीवुड के सितारों बढ़ाई रौनक

Leave a Comment