तलाक के बाद माही विज ने किसके साथ सेलिब्रेट किया वैलेंटाइन डे, तस्वीरें आई सामने

टीवी एक्ट्रेस माही विज बीते दिनों जय भानुशाली के साथ हुए तलाक को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं थीं. इसके बाद उनके कुछ पोस्ट के लिए भी उन्हें खूब ट्रोल किया गया था. अब माही ने हाल ही में वेलेनटाइन मनाया है. माही ने इसकी तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. 

तलाक के बाद माही विज ने सेलिब्रेट किया वैलेंटाइन डे 
हाल ही में माही ने अपनी बेटी तारा के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं. मां-बेटी दोनों बेहद क्यूट और स्टाइलिश लग रही थीं. माही ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह रोज बुके लिए दिखाई दीं और तारा उनके साथ पोज करती नजर आई. फैंस ने इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसाया और अलग अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. 

बेटी तारा के लिए खरीदी नई कार
बता दें, हाल ही में माही विज ने अपनी बेटी तारा के लिए एक नई कार खरीदी, जो तारा का सपना था. इसी वजह से उन्होंने यह कार लेने का फैसला किया. इससे पहले माही ने अपने पति जय भानुशाली से अलग होने के बारे में भी बात की थी और बताया कि वो दोनों अपनी बेटी की परवरिश साथ में करेंगे.

माही ने कहा कि बच्चों को यह सीखना चाहिए कि माता-पिता अपने रिश्ते को अच्छे और शांत तरीके से खत्म कर सकते हैं, बिना लड़ाई या नकारात्मकता के. उन्होंने बताया, ‘मुझे लगता है कि यह बच्चों के लिए भी बहुत अच्छा उदाहरण है कि अगर चीजें काम नहीं करतीं, तो इसका मतलब यह नहीं कि अलग होने के समय आप रिश्ता निगेटिव बनाएं, एक-दूसरे को कोर्ट में खींचें या बच्चों को उलझाएं.’

माही ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी बेटी तारा और उनके बच्चे उन दोनों पर गर्व महसूस करेंगे. उन्होंने बताया कि भले ही मामा और पापा ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला नहीं किया, लेकिन उन्होंने इसे शांति और समझदारी से संभाला. माही ने कहा, ‘मेरे लिए यह बहुत जरूरी है. एक समय ऐसा आता है जब आपको एहसास होता है कि शांति से ज्यादा कुछ भी नहीं है, और कोई भी व्यक्ति आपकी आंतरिक शांति से ज्यादा जरुरी नहीं है.’

साथ में करेंगे बच्चों की परवरिश
उन्होंने बच्चों और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया. माही ने कहा, ‘जय और मैं हमेशा दोस्त रहेंगे. हमारी एक बेटी है, हमारे तीन बच्चे हैं. इसमें किसी का सवाल नहीं कि कौन जिम्मेदारी लेगा और कौन नहीं. हम दोनों बराबर जिम्मेदारी निभाएंगे और दोनों ही बच्चों से बराबर प्यार करते हैं. ऐसा नहीं है कि बच्चों को अकेला छोड़ दिया गया है. उन्हें वही मिलेगा जो पहले मिलता था.’


Leave a Comment