प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पीकर ओम बिरला के AI जेनरेटेड वीडियो के मामले पर कांग्रेस को लोकसभा सचिवालय ने नोटिस भेजा है. BREACH OF PRIVILEGE और CONTEMPT OF HOUSE का नोटिस भेजा गया है. कांग्रेस के कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट के नौ लोगों के खिलाफ नोटिस भेजा गया है, इसमें जयराम रमेश, पवन खेड़ा, संजीव सिंह और सुप्रिया श्रीनेत का नाम शामिल है. लोकसभा सचिवालय की ओर से भेजे गए इस नोटिस का 3 दिन में जवाब देना होगा.
(इस खबर को अपडेट किया जा रहा है)