दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर पूल में पति संग रोमांटिक हुई सुरभि चंदना, खास पोस्ट में दिल की बात भी लिखी

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने हाल ही में 2 मार्च को अपने पति करण शर्मा के साथ दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की. इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया और अपने पति को ‘गॉड गिफ्ट’ बताते हुए अपने प्यार का इज़हार किया. वीडियो में कपल के मस्ती भरे पल और उनके बीच की केमिस्ट्री साफ झलक रही है, जो फैंस के दिल जीत रही है.

सुरभि चंदना ने वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर की खास पोस्ट
एक्ट्रेस सुरभि चंदना इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. वीडियो में सुरभि चंदना और करण शर्मा हंसते-कूदते, पूल में खेलते और मजाकिया पोज देते नजर आते हैं. इन कैंडिड पलों में दोनों की केमिस्ट्री और कम्फर्ट साफ झलकती है, जहां करण प्यार से सुरभी को करीब खींचते और माथे व नाक पर किस देते दिख रहे हैं.

पति को बताया ‘गॉड गिफ्ट’
वीडियो के साथ सुरभि चंदना ने अपने पति करण शर्मा के लिए दिलछू लेने वाला नोट भी शेयर किया. उन्होंने करण शर्मा को अपना ‘गॉड गिफ्ट’  बताया और कहा, ‘माई गॉड गिफ्टेड. हैप्पी टू अस. 16 सालों से लाइफ में नाचते और हंसते हुए, पहले बॉयफ्रेंड अब हसबैंड. तुम्हारे साथ हर दिन जश्न जैसा है.’

फैंस ने लुटाया प्यार
वीडियो में सुरभि और करण का मस्ती भरा अंदाज साफ नजर आ रहा है. उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट्स करके कपल पर प्यार बरसा रहे हैं. 

सुरभि का एक्टिंग करियर
बता दें, सुरभि ने सालों में ‘इश्कबाज’, ‘नागिन 5’ और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसे टीवी शोज में काम करके इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. खास तौर पर ‘इश्कबाज’ में अनीका के किरदार में उनके अभिनय ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया और दर्शकों के दिलों में खास जगह दिलाई. 

वहीं हाल ही में सुरभि वेब सीरीज साइको सैइया में नजर आई हैं. इस शो में तेजस्वी प्रकाश, अनुद सिंह ढाका और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएं. ये सीरीज 17 फरवरी 2026 को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर प्रीमियर हुई थी.


Leave a Comment