दो दिवसीय दौरे पर बाबा विश्वनाथ की नगरी पहुंचेंगे PM मोदी, ‘नारी शक्ति वंदन’ को लेकर क्या होगी बात

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • महिला आरक्षण विधेयक के बाद यह अहम कार्यक्रम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (28 अप्रैल, 2026) को उत्तर प्रदेश में बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर जाने वाले हैं. पीएम का यह वाराणसी दौरा बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है, जहां वे नारी शक्ति वंदन पर आधारित कार्यक्रम के तहत 50 हजार से अधिक महिलाओं को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही प्रधानमंत्री काशी और आसपास के जनपदों को स्वास्थ्य, सड़क, आवास सहित 125 विकास परियोजनाओं की सौगात भी देने वाले हैं.

क्या होगा पीएम मोदी का वाराणसी दौरे का शेड्यूल?

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (28 अप्रैल, 2026) को शाम करीब 4:30 बजे वाराणसी पहुंचेंगे. इसके बाद वह एयरपोर्ट से सीधा वाराणसी के बरेका स्थित विशाल ग्राउंड में नारी शक्ति वंदन पर आधारित कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक महिलाओं को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान ही पीएम मोदी वाराणसी और आसपास के जनपदों के लिए 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 125 से अधिक परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे.  

यह भी पढ़ेंः West Bengal Elections 2026: ‘कैसी भाषा बोल रहे गृह मंत्री’, अमित शाह के बयान पर ममता बनर्जी ने कसा तंज, लगाया ये गंभीर आरोप

यात्रा के दूसरे दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी करेंगे दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी शक्ति वंदन पर आधारित कार्यक्रम के बाद वाराणसी में ही रात्रि विश्राम करेंगे. इसके अगले दिन यानी बुधवार (29 अप्रैल, 2026) को सुबह करीब 7 बजे पीएम मोदी बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचेंगे.

भाजपा पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री वाराणसी के सारनाथ स्थित केंद्रीय तिब्बती संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी जा सकते हैं. इसके बाद वह सीधा अगले गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए खास तैयारियां

वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत और सत्कार के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के मन में काफी उल्लास है. भाजपा कार्यकर्ताओं जोरों-शोर से पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों में जुटे हुए हैं. हालांकि, पीएम मोदी का प्रमुख कार्यक्रम वाराणसी के बरेका गेस्ट हाउस में है, जहां वे 50 हजार से अधिक महिलाओं को संबोधित करेंगे.

सबसे प्रमुख बात है कि महिला आरक्षण संशोधन विधेयक लोकसभा में पास न होने के बाद प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम बेहद अहम माना जा रहा है. इस कार्यक्रम के लिए भाजपा पदाधिकारियों ने खास तैयारी की है. करीब 700 से अधिक बस कार्यक्रम स्थल के लिए लगाए गए हैं. इसके अलावा, 50 हजार से ज्यादा महिलाओं की मौजूदगी और सुरक्षा के लिए महिला पदाधिकारी की ही ड्यूटी लगाई गई है.

यह भी पढ़ेंः ‘फौज को ऑपरेशन के दौरान पूरी छूट’, जनरल नरवणे ने समझाया ‘जो उचित समझो, वो करो’ का मतलब

Leave a Comment