टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर राजेश कुमार गुरुवार को अपनी शादी की 22वीं सालगिरह मना रहे हैं. इस मौके पर उन्होंने पत्नी के लिए खास नोट लिखा.
मोंटाज वीडियो शेयर कर लिखा आपसे बहुत प्यार है.
एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पत्नी संग फोटोज का मोंटाज वीडियो पोस्ट किया. इसके साथ उन्होंने लिखा, ’22वीं सालगिरह मुबारक हो. भगवान करे ऐसी कई और खुशियां साथ आएं. हर समय साथ देने के लिए धन्यवाद. आपसे बहुत प्यार है.’
राजेश का पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है. मनोरंजन जगत से लेकर आम यूजर्स उन्हें सालगिरह की बधाई दे रहे हैं. मशहूर फोटोग्राफर कपिल तेजवानी ने लिखा, ‘आप दोनों को शादी की सालगिरह की बहुत बहुत शुभकामनाएं.’
ये भी पढ़े: 1957 में आई नरगिस की वो फिल्म, जिसका अब तक नहीं टूटा रिकॉर्ड! मेकर्स को हुआ था 650% का प्रॉफिट
खेती में नुकसान होने के कारण इंडस्ट्री में वापसी
बता दें कि एक्टर ने 2004 में माधवी चोपड़ा से शादी की थी. वे अपनी पत्नी के साथ मुंबई में रहते हैं और उनके दो बेटे हैं. राजेश अपनी सफलता का श्रेय अक्सर अपनी पत्नी को देते हैं और वे उनके सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम हैं.
दरअसल, एक्टर ने इंडस्ट्री में कई सालों तक काम करने के बाद खेती करने के लिए गांव चले गए थे. उन्हें खेती से ज्यादा फायदा तो नहीं मिला था, लेकिन काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने फिर से इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था.
एक्टर ने 1999 में ‘एक महल हो सपनों का’ से करियर की शुरुआत की और 25 वर्षों से अधिक समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. उन्होंने कॉमेडी और गंभीर दोनों तरह की भूमिकाएं निभाई हैं. उन्हें वर्ष 2004 में ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के रोशेस साराभाई की भूमिका ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई.