हर्षद चोपड़ा-जेनिफर विंगेट या श्वेता तिवारी-रोनित रॉय, स्टार प्लस के नए में शो में कौन सी जोड़ी दिखेगी?

स्टार प्लस एक बार फिर अपने नए फिक्शन शो को लेकर सुर्खियों में है. फिलहाल चैनल की ओर से अभी तक इस प्रोजेक्ट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन इसके बावजूद शो को लेकर चर्चाएं लगातार तेज होती जा रही हैं. खास बात ये है कि शो की स्टार कास्ट को लेकर टीवी इंडस्ट्री में हलचल मची हुई है और दर्शक भी इसे लेकर काफी एक्साइटिड हैं.

फिर धमाल मचा सकती है हर्षद चोपड़ा और जेनिफर विंगेट की जोड़ी!
टेली चक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टार प्लस के नए फिक्शन शो में एक बार फिर हर्षद चोपड़ा और जेनिफर विंगेट की जोड़ी देखने को मिल सकती है. ये दोनों पहले भी अपनी दमदार एक्टिंग और बेहतरीन स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुके हैं. ऐसे में अगर ये दोनों एक बार फिर साथ नजर आते हैं, तो ये शो के लिए एक बड़ी बात साबित हो सकती है. 

हर्षद चोपड़ा-जेनिफर विंगेट या श्वेता तिवारी-रोनित रॉय, स्टार प्लस के नए में शो में कौन सी जोड़ी दिखेगी?

ये भी पढ़ें:- मां श्वेता तिवारी नहीं देती पलक तिवारी के करियर में दखल, बोलीं- फैसले हमेशा अपने दिल से लेती हूं

श्वेता तिवारी और रोनित रॉय के नाम पर भी चल रहा विचार
इसके अलावा, श्वेता तिवारी और रोनित रॉय की जोड़ी को लेकर भी चर्चा चल रही है. दोनों ही कलाकार टीवी इंडस्ट्री के अनुभवी और लोकप्रिय चेहरे हैं. दोनों ने अपने करियर में बेहतरीन काम किया है. दर्शकों के बीच इनकी जोड़ी को लेकर भी काफी उत्सुकता देखी जा रही है और फैंस इन्हें एक बार फिर साथ स्क्रीन पर देखने की उम्मीद कर रहे हैं. 

हर्षद चोपड़ा-जेनिफर विंगेट या श्वेता तिवारी-रोनित रॉय, स्टार प्लस के नए में शो में कौन सी जोड़ी दिखेगी?

दर्शक हुए एक्साइटिड
अब देखना ये होगा कि हर्षद चोपड़ा-जेनिफर विंगेट और श्वेता तिवारी-रोनित रॉय में से किसकी जोड़ी इस शो में नजर आएगी. हालांकि, अभी तक इन खबरों पर मेकर्स ने रिएक्ट नहीं किया है. अभी तक न तो चैनल और न ही मेकर्स ने कास्ट को लेकर कोई बयान जारी किया है. दर्शक बेसब्री से इस शो का इंतजार कर रहे हैं. 

‘बेपनाह’ में साथ काम कर चुके हैं हर्षद चोपड़ा और जेनिफर विंगेट
बता दें कि हर्षद चोपड़ा और जेनिफर विंगेट टीवी शो ‘बेपनाह’ में साथ काम कर चुके हैं. दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी. वहीं श्वेता तिवारी और रोनित रॉय की बात करें तो इस जोड़ी को टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में देखा गया था. 

ये भी पढ़ें:- श्वेता तिवारी ने ऑनस्क्रीन बेटे पर जमकर लुटाया प्यार, बर्थडे विश करते हुए कह डाली ये बात

Leave a Comment