मृणाल ठाकुर के साथ लाइव इवेंट में हुआ ‘झुमका गिरा रे’ सीन, वीडियो वायरल

मृणाल ठाकुर आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस को एक खास इवेंट में स्पॉट किया गया, जहां वो व्हाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत और एलिगेंट नजर आईं. उनका सादगी भरा लुक सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था. इसी दौरान लाइव इवेंट में उनके साथ एक दिलचस्प पल भी देखने को मिला. कैमरों के सामने पोज देते वक्त अचानक उनका झुमका गिर गया. जिसकी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. 

व्हाइट साड़ी में खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस
दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने एक इवेंट में शिकरत की. उनके लुक की बात करे तो वो व्हाइट साड़ी पहने नजर आई. सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक में वो काफी खूबसूरत लग रही थीं.  उन्होंने इवेंट में कई तस्वीरें भी क्लिक करवाई, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

मृणाल ठाकुर के साथ लाइव इवेंट में हुआ ‘झुमका गिरा रे’ सीन, वीडियो वायरल

मृणाल ठाकुर के साथ लाइव इवेंट में हुआ ‘झुमका गिरा रे’ सीन
इसी दौरान एक्ट्रेस के एक मोमेंट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि उनका झुमका अचानक गिर जाता है. हालांकि मृणाल ने बिना घबराए मुस्कुराते हुए सिचुएशन हैंडल की और फिर से पोज दिए. अब उनका ये छोटा सा मोमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैंस उनके इस सॉफ्ट जेस्चर को जमकर तारीफ कर रहे हैं.

मृणाल ठाकुर वर्कफ्रंट
बता दें, मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी फिल्म ‘दो दीवाने शहर में को लेकर चर्चा में हैं.’ इस फिल्म में एक्ट्रेस सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर नजर आ रही हैं. ये एक रोमांटिक फिल्म है जो हाल ही में 20 फरवरी को  सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘दो दीवाने शहर में’ ने रिलीज के पहले दिन 1.25 करोड़ की कमाई की है.


Leave a Comment