‘शो बंद नहीं हो रहा’, ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के ऑफ एयर होने की खबरों पर भारती सिंह ने किया रिएक्ट

‘लाफ्टर शेफ्स’ टीवी का पॉपुलर शो बन गया है. शो की शुरुआत भले ही सिर्फ 8 एपिसोड से हुई थी, लेकिन इस शो ने दर्शकों का दिल जीतते हुए लगातार तीन सफल सीजन पूरे कर लिए हैं. ये शो अपनी मजेदार कॉमेडी और कुकिंग के अनोखे अंदाज से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है.

हालांकि, इसी बीच सोशल मीडिया पर शो के ऑफ-एयर होने की खबरें भी तेजी से फैलने लगीं. वहीं शो की होस्ट भारती सिंह ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए साफ कहा कि शो कहीं नहीं जा रहा है.

शो बंद होने की अफवाहों पर भारती सिंह ने तोड़ी चुप्पी 
पैपराजी संग बातचीत में भारती सिंह ने कहा कि उन्हें नहीं पता ये खबरें कहां से आ रही हैं और साफ किया कि शो अभी खत्म होने वाला नहीं है, जिससे साफ है कि शो जारी रहेगा. भारती ने अपने खास स्टाइल में कहा, ‘क्या? किसने बोला एंड हो रहा है? कितनी बुरी बात बोली है… अभी लोन बाकी है भाई!’ 

ये भी पढ़ेंः नेटफ्लिक्स पर ‘धुरंधर’ और ‘मर्दानी 3’ पर भारी पड़ी राजकुमार राव की ये फिल्म, बनीं नंबर 1

बता दें शो का अपकमिंग एपिसोड काफी खास होने वाला है, क्योंकि शो में सुनीता आहूजा नजर आने वाली हैं. वहीं, 7 साल बाद सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह का री-यूनियन देखने को मिलेगा. इस एपिसोड को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ है और दर्शक इसे देखने के लिए उत्साहित हैं. 

लाफ्टर शेफ तमिल हिट कुक विद कोमाली से इंस्पायर्ड है और दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो चुका है. इस शो को भारती सिंह और हरपाल सिंह सोखी की होस्ट कर रहे हैं. दोनों की जोड़ी शो में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगाती है.

ये भी पढ़ेंः पति और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं सोनम कपूर, फोटोज शेयर कर लिखा- मेरे तीन

लाफ्टर शेफ्स 3 में कृष्णा अभिषेक-काश्मीरा शाह, अंकिका लोखंडे-विक्की जैन, अली गोनी-जन्नत जुबैर, करण कुंद्रा-एल्विश यादव, निया शर्मा-सुदेश लहरी और अभिषेक कुमार-समर्थ जुरैल जैसे सितारे नजर आ रहे हैं.


Leave a Comment