Bhooth Bangla Vs Dhurandhar 2 BO Live: ‘धुरंधर 2’ को कड़ी टक्कर दे रही ‘भूत बंगला’, शाम 5.30 बजे तक की इतनी कमाई

Bhooth Bangla Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection Live: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज होते ही ‘धुरंधर 2’ की कमाई में रोड़ा बन चुकी है. आदित्य धर की फिल्म की कमाई करोड़ों से घटकर अब लाखों में होने लगी है. इस शुक्रवार अक्षय कुमार की फिल्म की रिलीज का 8वां दिन है और आदित्य धर की फिल्म का 37वां दिन. दोनों ही फिल्मों में कांटे का मुकाबला देखने के लिए मिल रहा है. ऐसे में चलिए बताते हैं दोनों फिल्मों ने शुक्रवार को अभी तक कितनी कमाई कर ली है. 

‘भूत बंगला’ का पहले हफ्ते का कलेक्शन

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने ओपनिंग वीक में कमाल का प्रदर्शन किया और देखते ही देखते इसका इंडिया नेट कलेक्शन 100 करोड़ के करीब पहुंच गया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 7 दिनों में 84.40 करोड़ का बिजनेस कर लिया. वहीं, आठवें दिन की कमाई मिलाकर इसका कलेक्शन 86.36 करोड़ तक पहुंच गया है. हालांकि, फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे.

– फिल्म ने पेड प्रीव्यूज में 3.75 करोड़ और ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 16 करोड़ पहुंच गई थी.

– वहीं, दूसरे दिन 19 करोड़ तो तीसरे दिन इसकी कमाई में उछाल दर्ज की गई और इसने 23 करोड़ का बिजनेस किया था.

– जिसके बाद, भूत बंगला ने पहले वीकेंड पर महज तीन दिनों में ही 58 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था. 

यह भी पढ़ें: Michael Review : पर्दे पर मजेदार लगेगी किंग ऑफ पॉप की कहानी, विवाद ढूंढने की कोशिश नहीं करेंगे तो कमाल लगेगी

‘भूत बंगला’ का 8वें दिन का बॉक्स ऑफिस

– फिल्म ने 8वें दिन दोपहर 5.30 बजे तक 1.96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– फिल्म को आठवें दिन 5,433 शोज मिले हैं. 
– इसकी अभी तक ऑक्यूपेंसी भी 11.0%  दर्ज की गई है.

‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लाइव

फिल्म बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
भूत बंगला (डे 8) 1.96 करोड़ (शाम 5.30 बजे तक) 11%
धुरंधर 2 (डे 37) 0.76 करोड़ (शाम 5.30 बजे तक) 12%

‘धुरंधर 2’ की 37वें दिन की कमाई

– सैकनिल्क के अनुसार, आदित्य धर की फिल्म ने शाम 5.30 बजे तक 37वें दिन 0.76 करोड़ की कमाई कर ली है. बाकी दिनों के मुकाबले इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने के लिए मिल रही है.

– इसे दोपहर तक 1,681 शोज मिले हैं और इसकी ऑक्यूपेंसी भी 12 प्रतिशत दर्ज की गई है.

– इसके साथ ही ‘धुरंधर 2’ के कुल कलेक्शन के बारे में बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 37वें दिन तक 1123.40 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

यह भी पढ़ें: ‘जो आपका हाल है वो मेरा…’, ईद पर रिलीज होगी सलमान खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म, दबंग खान ने दिखाई शूटिंग की झलक

‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ के बारे में

गौरतलब है कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ के 16 अप्रैल को पेड प्रीव्यूज रखे गए थे. वहीं, 17 अप्रैल को फिल्म को सिनेमाघरों में पब्लिक के लिए रिलीज कर दिया गया था. इसमें अक्षय कुमार के साथ ही वामिका गब्बी, असरानी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार अहम रोल में थे. वहीं, ‘धुरंधर 2’ को 19 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज किया गया और इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,766.24 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

Leave a Comment