Kerala CM VD Satheesan Oath Ceremony: केरल के नए CM वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे शशि थरूर, बताया क्या है कारण

केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन सोमवार (18 मई) को शपथ ले सकते हैं. राहुल गांधी समेत कांग्रेस की टॉप लीडरशिप ने काफी विचार के बाद सतीशन के नाम पर मुहर लगाई. इस बीच एक अहम खबर सामने आई है. कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर केरल के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे. उन्होंने शुक्रवार (15 मई) को इसका कारण भी बताया. थरूर ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है.

थरूर ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने बताया कि वे वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे. थरूर ने लिखा, ‘मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं अपने सहयोगी और केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाऊंगा. मैं इस हफ्ते के अंत में बोस्टन में रहूंगा, जहां मैं अपने पुराने शिक्षण संस्थान Tufts University के Fletcher School of Law & Diplomacy के दीक्षांत समारोह में मुख्य भाषण दूंगा और साथ ही अपनी बैच के 50वीं वर्षगांठ के समारोह में भी हिस्सा लूंगा! अमेरिका में यह अतीत का जश्न मनाने का एक अवसर है, जबकि मैं केरल में भविष्य की ओर देख रहा हूं.’

डीके शिवकुमार ने सतीशन को दी बधाई

केरल के नए सीएम सतीशन के शपथ ग्रहण में कांग्रेस समेत कई पार्टियों के नेता शामिल होंगे. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित वी. डी. सतीशन को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस दौड़ में कुछ वरिष्ठ नेता भी थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने शीर्ष पद के लिए उन्हें ही चुना.

केरल में मुख्यमंत्री पद के लिए गुरुवार को सतीशन के नाम का ऐलान किया गया, जिससे पार्टी के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में शानदार जीत मिलने के बावजूद शीर्ष पद को लेकर कई दिनों से जारी असमंजस की स्थिति समाप्त हो गयी.

यह भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा


Leave a Comment