करण पटेल ने डेली सोप से क्यों लिया था ब्रेक? एक्टर ने बताई चौंकाने वाली वजह

टीवी की दुनिया बाहर से जितनी ग्लैमरस लगती है अंदर से उतनी ही थकाने वाली होती है. रोजाना शूटिंग, लंबे घंटे और लगातार दबाव कलाकारों को मानसिक और शारीरिक रूप से तोड़ देता है. इसी वजह से जाने-माने टीवी एक्टर करण पटेल ने डेली शोज से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का फैसला किया था. हाल ही में उन्होंने इस बारे में आईएएनएस से खुलकर बात की है.

ऑटो पायलट मोड में जिंदगी महसूस करना
करण पटेल ने बताया कि एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें लगा कि वो बिना सोचे-समझे लगातार काम करते जा रहे हैं. वो खुद को ऑटो पायलट मोड में महसूस कर रहे थे जहां हर दिन एक जैसा गुजरता और धीरे-धीरे वो ये भूल गए कि असल में वो अपनी जिंदगी से क्या चाहते हैं. उन्होंने माना कि डेली सोप से उनको बहुत प्यार है लेकिन ये काम शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद थका देने वाला होता है.

ब्रेक का मतलब, खुद से जुड़ना
करण ने साफ किया कि ये फैसला अचानक आई थकान की वजह से नहीं था. उन्होंने कहा कि वो खुद से दोबारा जुड़ना चाहते थे और सेट की चार दीवारों से बाहर की जिंदगी को फिर से महसूस करना चाहते थे. उनके मुताबिक ये ब्रेक काम छोड़ने के लिए नहीं बल्कि खुद को संतुलित करने और नजरिया बदलने का तरीका है. हर इंसान को कभी-कभी रुककर ये समझना चाहिए कि वो क्या कर रहा है और क्यों कर रहा है.

शुरुआती दिनों की ऊर्जा और सीख
अपने लंबे करियर को याद करते हुए करण ने कहा कि शुरुआती दिनों में वो बहुत एनर्जेटिक थे. हर हाल में खुद को साबित करना चाहते थे और जल्दी आगे बढ़ने की चाह रखते थे. उस दौर में धैर्य की कमी थी लेकिन समय और अनुभव ने उन्हें सिखाया कि सफलता की असली चाबी सब्र और विनम्रता है. उन्होंने आगे कहा कि करियर में तेज दौड़ लगाने से ज्यादा जरूरी है सही दिशा में लगातार आगे बढ़ते रहना.

करण पटेल का दमदार टीवी करियर
करण पटेल ने टीवी की दुनिया में कई यादगार रोल निभाए हैं. उन्होंने ‘कहानी घर घर की’ में विग्यात का रोल किया और ‘कस्तूरी’ में रॉबी सबरवाल के रूप में अपना पहला लीड रोल निभाया. इसके अलावा उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘कसम से’ जैसे हिट शोज में काम किया. 2008 में करण होस्ट के तौर पर ‘कहो ना यार है’ में आए और 2013 में ‘झलक दिखला जा’ में अपने डांस के जलवे दिखाए.

फेमस रोल्स और रियलिटी शो
करण की सबसे फेमस रियलिटी शो रही है ‘ये है मोहब्बतें’ जिसको उन्होंने 2019 में छोड़ दिया था लेकिन उसी साल नवंबर 2019 में वापस लौट आए थे. उनके फैंस के लिए सबसे यादगार रोल रहा इस शो में रमन कुमार ओमप्रकाश भल्ला का. फिर 2020 में उन्होंने ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 10’ में हिस्सा लिया और उसी साल कसौटी जिंदगी की में ऋषभ बाजाज का रोल किया.

‘द 50’ में धमाका
अब करण पटेल को बड़े पैमाने के रियलिटी शो ‘द 50’ में देखा जाएगा. बानिजे एशिया का ये शो जिओहॉटस्टार और कलर्स पर स्ट्रीम होगा. फ्रेंच सीरीज लेस सैंकॉंट के भारतीय वर्जन में 50 कंटेस्टेंट्स एक भव्य महल में बिना फिक्स नियमों के खेलेंगे. ड्रामा और पॉलिटिक्स का ये खेल लोगों को अपनी कुर्सी से बांधकर रखेगा. 


Leave a Comment