Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: वृंदा और अंगद को अपनाएगा मिहिर, नॉयना चलेगी नई चाल

स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में इन दिनों एक से बढ़कर एक महाट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. शो की कहानी को मजेदार बनाने के लिए मेकर्स ने एड़ी-चोटी की जोर लगा दी है. शो में अब तक देखने को मिला कि मिहिर को नॉयना बताती है कि वो लंबे वक्त से एक सच्चाई छिपा रही थी.

ये सच किसी और से नहीं बल्कि ऋतिक और मिताली की शादी से जुड़ा हुआ है. नॉयना कहती है कि इन दोनों के बीच दूरियां लगातार बढ़ती जा रही है. उसका असर अब उनकी बेटी टिम्सी पर भी पड़ने लगा है. वहीं, मिहिर कहता है कि उसे ऋतिक पर पूरा भरोसा है, वो अपनी जिम्मेदारियों को संभाल लेगा.

मिहिर को तलाक की याद दिलवाएगी नॉयना

दूसरी तरफ तुलसी शोभा को फोन करती है और गौतम का हाल जानने की कोशिश करती है. वहीं, मिहिर की मुलाकात अंगद के बच्चों से होती है. हालांकि, तब वो नहीं जान रहा होता है कि ये बच्चे उसके पोता-पोती हैं. अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि नॉयना एक बार फिर से मिहिर को तलाक के बारे में याद दिलवाएगी.

इसी बीच उसके सामने वृंदा का सच भी आने वाला है. उसको पता चल जाएगा कि वृंदा उसके बेटे अंगद की पत्नी है और वो बच्चे उसके पोता-पोती हैं. इस बात को जानने के बाद वो काफी इमोशनल हो जाता है. इतना ही नहीं वो सालों पुरानी गलती को याद करके रोने वाला है.

साथ ही उसे एहसास होगा कि तुलसी ने कुछ भी नहीं किया था और उसने अपने बेटे को घर से बाहर कर दिया था. अपकमिंग एपिसोड में वृंदा के संग रणविजय बदतमीजी करने वाला है. वो वृंदा से उसका मास्क हटाने के लिए कहेगा. वृंदा उससे रिक्वेस्ट करेगी कि ऐसा ना करे, लेकिन वो मानता नहीं है.

रणविजय की इन हरकतों को देख मिहिर गुस्सा हो जाता है और रणविजय का गला पकड़ लेता है. उसके बाद मिहिर कहता है कि उसे पता है ये कौन है और ये बच्चे उसके पोता-पोती हैं. इस बात को जानकर वृंदा हैरान रह जाएगी. मिहिर अपनी पुरानी गलती के लिए वृंदा से माफी मांगने वाला है. जल्द ही मिहिर अब अंगद को घर वापस बुलाने वाला है.

ये भी पढ़ें:-कौन हैं ‘बूंग’ के चाइल्ड आर्टिस्ट गुगुन किपगेन? 13 साल की उम्र में इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भी मचा दिया धमाल

 

Leave a Comment