ये रिश्ता क्या कहलाता है में हाल ही में 8 साल का लीप दिखाया गया था. लीप के बाद मेकर्स ने अरमान और अभिरा को अलग कर दिया था. अब शो के अपकमिंग एपिसोड में दोनों का आमना-सामना होगा. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि बहुत सारा काम होने की वजह से अभिरा बिल्डर से मीटिंग करने जाने में लेट हो जाती है.
वो अकेली होती है गैराज में, इस दौरान एक-एक करके वो कार ठीक करने में लग जाती है. वहीं, अरमान मीटिंग की लोकेशन को देख गुस्सा हो जाता है. क्योंकि, उस रेस्टोरेंट में वैलेंटाइन डे की सजावट हुई रहती है. इसी वजह से वो अपने एम्प्लॉई को खूब खरी-खोटी सुनाता है.
वो इस दौरान अभिरा का इंतजार कर रहा होता है. जो मोहल्ले की लीडर के तौर पर अरमान से मिलेगी. दूसरी तरफ तान्या और कृष एक-दूसरे के संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे होते हैं. इसी दौरान तान्या अपनी कंपनी में कृष को जॉब ऑफर कर देती है.
कृष कर रहा है अच्छा होने का दिखावा
इस दौरान पहले तो कृष ज़ॉब के लिए मना कर रहा होता है. लेकिन, बाद में कहता है कि वो अरमान से इसके लिए परमिशन लेगा. इसी बीच ये भी खुलासा हो जाता है कि कृष सिर्फ अच्छा होने का दिखावा कर रहा होता है. क्योंकि, उसका प्लान तो कुछ और ही रहता है.
उसके बाद शो में देखने को मिलता है कि अभिरा काम खत्म करने के बाद रेस्टोरेंट अरमान से मिलने पहुंचती है. हालांकि अरमान और अभिरा एक-दूसरे को देखन नहीं पाते हैं. हालांकि, जैसे ही अभिरा पूल में गिरने वाली होती है, उसे अरमान बचा लेता है.
उसके बाद दोनों पूल में गिर पड़ते हैं. तभी दोनों को पुरानी बातें याद आने लगती हैं. अभिरा और अरमान दोनों ही गुस्से में पूल से बाहर आ जाते हैं. उसके बाद दोनों मीटिंग करते हैं.अरमान ये जानकर हैरान हो जाता है कि उस गैराज की ओनर अभिरा है.
इस मीटिंग के दौरान अभिरा भी अपनी मांग रखती है. उधर, मुक्ति और माइरा के हॉस्टल में दोनों की फ्रेंड्स पार्टी के लिए कहती हैं. मुक्ति जाने से मना करती है तो माइरा उसे फोर्स करती है. मुक्ति गुस्सा हो जाती है और माइरा को बताती है कि उसकी मां ने कैसे लोन लेकर उसे स्कूल में पढ़ने के लिए भेजा है.
माइरा उसे समझाती है कि उसकी मां ने उसे पढ़ाई के साथ-साथ दोस्त और यादें बनाने के लिए भी भेजा है. इधर, अभिरा की मांगे सुनकर अरमान कोई जवाब नहीं देगा. गुस्से में अभिरा इस मीटिंग को टाइम वेस्ट बोल देती है और उसके बाद अपने एम्प्लॉई को अरमान भेज देता है. साथ ही वो कहता है कि जमीन छीन लेगा.
ये भी पढ़ें:-कौन हैं ‘बूंग’ के चाइल्ड आर्टिस्ट गुगुन किपगेन? 13 साल की उम्र में इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भी मचा दिया धमाल