‘धुरंधर 2’ के डायरेक्टर आदित्य धर ने प्रभास को बताया ‘लीजेंड’, संदीप रेड्डी वांगा की भी हुई तारीफ

बॉलीवुड डायेक्टर आदित्य धर इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. हाल ही में निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखी और सोशल मीडिया पर रिव्यू दिया. वांगा के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए आदित्य धर ने प्रभास को लीजेंड कहा.

मुट्ठी भर लाल मिर्च से काम नहीं चलेगा- वांगा
वांगा ने अपने ऑफिशियल एक्स पर लिखा, ‘राइटर्स और एक्टर्स प्रोपेगेंडा के दम पर अपना करियर बनाया और फिल्म जगत चुपचाप बैठा रहा. अब वही लोग धुरंधर का मजाक उड़ा रहे हैं. अगर आपकी पहली प्रतिक्रिया ही मजाक उड़ाना है तो आप खुद को लिबरल नहीं कह सकते. पता नहीं कब से सच को प्रोपेगेंडा का नाम दिया जाने लगा, अजीब समय है. मुद्दे पर आते हैं… मैं आदित्य धर और रणवीर सिंह से कहना चाहता हूं… ये काली नजर ऐसे नहीं जाएगी… मुट्ठी भर के लाल मिर्च से काम नहीं चलेगा… पूरा खेत जलाना पड़ेगा. कल रात धुरंधर 2 देखी, शानदार फिल्म.’

आदित्य धर बोले- लीजेंड प्रभास सर को मेरा प्यार दीजिएगा
आदित्य धर ने वांगा की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘मेरे प्यारे संदीप, मुझे सचमुच आपका वो अंदाज बहुत पसंद है, जिसमें आप अपनी बात पर अड़े रहते हैं और जरूरत पड़ने पर डटकर जवाब देते हैं.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘इसमें सच्ची ईमानदारी और विश्वास झलकता है और मैं इसका बहुत सम्मान करता हूं. मैंने हमेशा से ही आपके उस अंदाज की तारीफ की है जिसमें आप बिना किसी संदेह या शोर-शराबे के अपनी फिल्मों को सपोर्ट करते हैं. आपका यह दृढ़ विश्वास हम सभी को अपनी आवाज पर भरोसा करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. लीजेंड प्रभास सर को मेरा प्यार दीजिएगा.’

‘स्पिरिट के लिए ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं’
उन्होंने आगे लिखा, ‘स्पिरिट के लिए ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं. मैं इसके लिए बहुत उत्सुक हूं और अगर कभी भी मैं कुछ कर सकूं तो मैं अपने भाई की मदद करना चाहूंगा. एक बार फिर धन्यवाद.’ गौरतलब है कि बीते दिन ही ‘स्पिरिट’ के सेट पर आग लगने की खबर सामने आई थी. इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर भी थी.

‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन
बता दें कि स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तब से ही इसने जबरदस्त कमाई की है.  सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने भारत में 1048.42 करोड़ रपये का कारोबार कर लिया है.


Leave a Comment