Weather Report: रविवार को देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. विदर्भ, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया. अकोला और वर्धा में सबसे ज्यादा 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. वाराणसी, नागपुर और रायसेन समेत कई इलाकों में भी तापमान 44 डिग्री के पार रहा.
देश के इन शहरों में चलेगी Heat Wave
इधर आईएमडी ने जारी किए अपने अनुमान में भीषण गर्मी की लहर चलने की संभावना जताई है. जानकारी के अनुसार, पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 19 और 20 को, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 से 23 के दौरान, झारखंड में 20 और 21 को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 से 22 के दौरान, पश्चिमी राजस्थान में 20 से 23 के दौरान और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा में 21 से 23 अप्रैल के दौरान कुछ स्थानों पर हीट बेव चलने की संभावना है.
(आइए जानते हैं, अगले कुछ दिन भारत के अलग-अलग राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल)
उत्तर-पश्चिमी भारत में कैसा रहेगा मौसम
IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में 19 अप्रैल को और हिमाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को, इसके अलावा उत्तराखंड में 19 और 20 अप्रैल को गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं (गति 30-50 किमी प्रति घंटा तक) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 19 अप्रैल को गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं (गति 30-40 किमी प्रति घंटा तक) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं पश्चिमी राजस्थान में 19 अप्रैल को बिजली चमकने की संभावना है.
उत्तर-पूर्वी भारत हल्की से मध्यम बारिश
IMD के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 19-23 अप्रैल के दौरान और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19-22 अप्रैल के दौरान गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं (गति 30-50 किमी प्रति घंटा तक) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
IMD के अनुसार, असम और मेघालय में 19-21 अप्रैल के दौरान और अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं अरुणाचल प्रदेश में 20 और 21 अप्रैल को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
पूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज हवा चलने के आसार
IMD के अनुसार, बिहार में 19 अप्रैल को, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19-23 अप्रैल के दौरान, झारखंड में 20 और 21 अप्रैल को गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं (गति 30-50 किमी प्रति घंटा तक) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. बिहार में 23 अप्रैल को गरज के साथ तेज हवाएं (गति 50-60 किमी प्रति घंटा, झोंकों में 70 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19 अप्रैल को भारी बारिश होने की संभावना है.
मध्य भारत में गरज-बिजली के आसार
IMD के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 19 अप्रैल को और छत्तीसगढ़ में 19-22 अप्रैल के दौरान गरज, बिजली चमकने और तेज़ हवाओं (गति 30-40 किमी प्रति घंटा तक) के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.
पश्चिमी भारत में तेज हवा और बिजली चमकने के आसार
IMD के अनुसार, 19-21 अप्रैल के दौरान तटीय महाराष्ट्र में, और 19-23 अप्रैल के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं (गति 30-40 किमी प्रति घंटा तक) के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 19 अप्रैल को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है.
दक्षिण भारत में पड़ेगी उमस
IMD के अनुसार, 19 और 20 तारीख को केरल और माहे के कुछ इलाकों में, 19 से 23 तारीख के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक में, और 20 से 25 अप्रैल के दौरान गंगा से सटे पश्चिम बंगाल में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की प्रबल संभावना है.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, किसानों को दी गई ये सलाह