पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी से मुश्किल में फंसे खरगे, EC का चला चाबुक, जारी हुई चेतावनी

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • चुनाव आयोग ने खरगे को पीएम मोदी पर बयान पर चेतावनी दी।
  • कांग्रेस अध्यक्ष से 24 घंटे में जवाब मांगा गया है।
  • बीजेपी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई।
  • खरगे ने चेन्नई में पीएम मोदी को आतंकवादी कहा था।

चुनाव आयोग ने बुधवार (22 अप्रैल, 2026) को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहने वाले बयान पर चेतावनी जारी की है. चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष से प्रधानमंत्री को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर 24 घंटों में जवाब मांगा है.

चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई बुधवार (22 अप्रैल) के दिन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल, जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल थे, की ओर से की गई शिकायत के बाद की है. प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

खरगे के बयान के बाद खड़ा हुआ राजनीतिक विवाद

दरअसल, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार (21 अप्रैल, 2026) को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बयान दिया. उन्होंने AIADMK की आलोचना करते हुए पीएम मोदी को आतंकवादी करार दिया. हालांकि, उन्होंने अपने बयान को लेकर बाद में सफाई भी दी थी, लेकिन पीएम को आतंकी कहने से एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया.

यह भी पढे़ंः ‘आपकी ये हरकत पूरे लोकतंत्र के लिए खतरा’, I-PAC रेड मामले में ममता बनर्जी के दखल पर भड़का SC, लगाई खूब फटकार

खरगे के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) भड़क गई है. बीजेपी ने कांग्रेस और मल्लिकार्जुन खरेग की कड़ी निंदा करते हुए इसे न सिर्फ पीएम मोदी का, बल्कि 142 करोड़ भारतीयों का भी अपमान कहा है. 

प्रधानमंत्री मोदी को लेकर क्या बोले थे खरगे?

मल्लिकार्जुन खरगे ने चेन्नई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान AIADMK के भाजपा के साथ गठबंधन करने के फैसले पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, ‘ये AIADMK के लोग, जो खुद अन्नादुरई की तस्वीर लगाते हैं, वे मोदी के साथ कैसे जा सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं. उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करती है. ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘आपको ऐसे नेताओं की जरूरत है जो बीजेपी के सामने झुकें नहीं और डटकर मुकाबला करें और वो एमके स्टालिन हैं. आज AIADMK अपनी पहचान खो चुकी है. यह बीजेपी की एक मूक-गुलाम सहयोगी बन गई है. यह तमिलनाडु के हितों की रक्षा नहीं कर सकती, क्योंकि यह प्रधानमंत्री मोदी की गुलाम बन चुकी है.’

यह भी पढे़ंः PM मोदी पर खरगे के विवादित बयान से भारी बवाल, BJP की EC से शिकायत, CM योगी बोले…

Leave a Comment