‘लोकतंत्र के लिए खतरा…’, CJI को लेकर राजस्थान के सीएम की फिसली जुबान तो कांग्रेस ने साधा निशाना, बताया शर्मनाक

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को ‘भारत सरकार का मुख्य न्यायाधीश’ कहकर संबोधित किया, जिसके बाद विपक्ष ने इसे न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

कांग्रेस का कड़ा विरोध
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी मौजूदा मुख्यमंत्री द्वारा सुप्रीम कोर्ट के जज को ‘अपनी सरकार का जज’ कहना कोई जुबान फिसलना नहीं, बल्कि एक खतरनाक सोच की झलक है. उन्होंने कहा कि संविधान न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच एक स्पष्ट ‘लक्ष्मण रेखा’ खींचता है, और इसे धुंधला करना लोकतंत्र की नींव को कमजोर करता है.

यह भी पढ़ें: ‘किसान सिर्फ 25 दिन काम करता है’, क्या एडिट किया गया है CM भजनलाल का वीडियो? विपक्ष ने घेरा
यह भी पढ़ें: राजस्थान की कानून-व्यवस्था पर CM भजनलाल शर्मा सख्त, अधिकारियों को कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं 

अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया
कांग्रेस के ही नेता सरल पटेल ने भी इस मुद्दे पर तीखी टिप्पणी की. उन्होंने X पर लिखा कि ऐसा लगता है कि बीजेपी में मुख्यमंत्री बनने के लिए ‘अशिक्षा’ ही मुख्य योग्यता है.

विवाद की जड़ क्या है
पूरा विवाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के उस बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर CJI को ‘ चीफ जस्टिस ऑफ द गवर्मेंट ऑफ इंडिया’ कहा. विपक्ष ने इस टिप्पणी को ‘शर्मनाक’ बताते हुए इसे न्यायपालिका की गरिमा के खिलाफ करार दिया है. 


Leave a Comment