Anupama Spoiler: अनुपमा के कैरेक्टर पर सवाल उठाएगी लीला, वसुंधरा उठाएगी श्रुति का फायदा

रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में खूब हाई वोल्टेज ड्रामा देखे को मिल रहा है. अनुपमा से बंकू कहता है कि उसने राही के जाने के बाद उसे रोते हुए देखा है. इन बातों को जाकर दिग्विजय काफी दुखी हो जाएगा. उधर शाह हाउस में एक अलग ही तमाशा चल रहा होता है.

पाखी और तोषू मिलकर दिग्विजय के बारे में पता लगाने की कोशिश करते हैं. वहीं, लीला ये पता करने की कोशिश करती है कि अनुपमा और हंसमुख कहां गए हैं. दूसरी तरफ कोठारी हाउस में एक बार फिर से ख्याति को बेइज्जत किया जाता है. अनिल से मोटी बा पूछती है कि जब ख्याति ने फाइल पढ़ ली है, तो वो उसके बारे में फैसला क्यों लेना चाहता है.

ख्याति का वसुंधरा जमकर मजाक उड़ाती है. वो कहती है कि ख्याति तो सिर्फ चाय ही अच्छी बना सकती है. वसुंधरा की बातों को सुन ख्याति को काफी बुरा महसूस होता है. लेकिन, वो एक बार फिर से फाइल चेक करेगी. एक बार फिर से ख्याति को बेइज्जत करते हुए वसुंधरा कहती है कि अपनी गलती को वो राही को ना बताए.

ये भी पढ़ें:-मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान नहीं करना चाहते शादी, बोले- मॉम भूल जाइए कि आपके पोते-पोतियां होंगे

राही की चोट देख प्रेम होगा परेशान

वरना वो अपनी मां अनुपमा को बता देगी. उसके बाद फिर से वसुंधरा कहेगी कि उसे राही के प्रवचन को सुनने में कोई इंट्रेस्ट नहीं है. इसी बीच श्रुति के संग राही कोठारी हाउस में एंट्री मारती है. राही की चोट देख प्रेम परेशान हो जाएगा. दोनों पति-पत्नी के बीच सबकुछ ठीक हो रहा होता है.

अनुपमा जब कैफे जाती है तो दिग्विजय पूछता है कि वो क्यों आई हैं. अनुपमा कहती है कि घर में उसे काफी बेचैनी हो रही थी. तीनों बैठकर बात ही कर रहे होते हैं, तभी वसुंधरा वहां आती है और अनुपमा के कैरेक्टर पर उंगली उठाती है.इधर श्रुति कहती है कि वो नया रेस्टोरेंट खोलने वाली है.

ऐसे में वो प्रेम को काम करने का ऑफर देती है. लेकिन, वो ठुकरा देता है. श्रुति उसको कहती है कि वक्त लेकर इसके बारे में सोचो. दूसरी तरफ वसुंधरा को इस सबमें काफी फायदा दिखता है तो वो श्रुति को अपने ही घर में रहने के लिए कहती है. उसके बाद वो गौतम से कहती है कि श्रुति के बारे में सबकुछ पता करेगा. गौतम कहता है कि क्या वो श्रुति के जरिए अनुपमा से बदला लेना चाहती है. इस पर वसुंधरा कहती है कि उन्होंने इससे भी बहुत आगे का सोचा है.

ये भी पढ़ें:-सलमान खान संग काम कर चुकी इस एक्ट्रेस ने छोड़ी एक्टिंग, बनी कृष्ण भक्त, बोलीं- प्रेमानंद जी महाराज सपने में आए

 

Leave a Comment