Bollywood News: हॉलीवुड ने किया बॉलीवुड कॉपी? मार्गोट रॉबी में दिखा करीना की गीत वाला स्टाइल फ्लेवर

गॉसिप गलियारों में इन दिनों एक दिलचस्प चर्चा ज़ोरों पर है। क्या सच में हॉलीवुड ने बॉलीवुड से स्टाइल कॉपी किया है? मामला जुड़ा है 2007 की सुपरहिट फिल्म Jab We Met की चुलबुली गीत और हॉलीवुड स्टार मार्गोट रॉबी से। हाल ही में मार्गोट रॉबी की आने वाली फिल्म Wuthering Heights का एक BTS वीडियो सामने आया, जो आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गया। वीडियो में मार्गोट रेड स्कर्ट, व्हाइट शर्ट और कॉर्सेट लुक में नजर आईं  और बस फिर क्या था, फैंस को तुरंत याद आ गई करीना कपूर का वही आइकॉनिक गीत वाला अंदाज़। सोशल मीडिया पर यूज़र्स का कहना है कि ये लुक बिल्कुल वैसा ही है जैसा करीना ने फिल्म में कैरी किया था। कुछ लोग इसे “कॉपी-पेस्ट” बता रहे हैं, तो कुछ इसे बॉलीवुड के ग्लोबल इन्फ्लुएंस का सबूत मान रहे हैं। अब बाज़ी पलटती दिख रही है — पहले बॉलीवुड पर हॉलीवुड की नकल के आरोप लगते थे, लेकिन इस बार चर्चा उलटी दिशा में है। फैंस का साफ कहना है, “स्टाइल के मामले में गीत का कोई मुकाबला नहीं!” क्या हॉलीवुड को आखिर समझ आ गया है कि असली स्टाइल आइकॉन कौन है?

Leave a Comment