रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हिट रही है. दिसंबर महीने में रिलीज हुई इस फिल्म ने सभी फिल्मों के छक्के छुड़ा दिए. ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने धमाल मचाया. फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए. लेकिन फिर भी ओवरसीज मार्केट में 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने से चूक गई है.
इस रिकॉर्ड से चूकी धुरंधर
कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 299.35 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेने से बस थोड़ा सा चूक गई. हालांकि, फिर भी फिल्म ने जबरदस्त परफॉर्म किया और 5 रिकॉर्ड बनाए.
धुरंधर ने आदित्य धर की ही उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक को बहुत पीछे छोड़ दिया है. उरी ने 48 करोड़ कमाए थे. धुरंधर ने उरी से 523 परसेंट ज्यादा कमाई की.
रणवीर सिंह ने 7 साल बाद इतिहास फिर से लिखा
2018 में रणवीर सिंह ने ओवरसीज मार्केट में पहली 175 करोड़ कमाने वाली फिल्म दी. फिल्म का नाम था पद्मावत. अब 7 साल बाद धुरंधर ने फिर से इतिहास रच दिया है.
ओवरसीज मार्केट में रणवीर सिंह की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
रणवीर सिंह की ओवरसीज मार्केट में हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में धुरंधर पहले नंबर पर है.
धुरंधर- 299.35 करोड़
पद्मावत- 176 करोड़
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी- 168 करोड़
सिंबा- 94 करोड़
गली बॉय- 71 करोड़
ओवरसीज मार्केट में आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्म
धुरंधर इंटरनेशन मार्केट में बॉलीवुड की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है. धुरंधर ने एनिमल (257 करोड़) और धूम 3 (229 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है.
धुरंधर के ओवरसीज 5 रिकॉर्ड
फिल्म रणवीर सिंह और आदित्य धर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है.
धुरंधर A रेटिंग वाली बॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है.
धुरंधर बॉलीवुड की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है.
ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर 2025 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है.
2025 की 200 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली इकलौती इंडियन फिल्म है.
बता दें कि अब फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होने वाला है. फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा.