ये रिश्ता क्या कहलाता है उन शोज में से एक है जो एक दशक से भी ज्यादा से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स दिखाए जा रहे हैं, जिसने दर्शकों के एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. शो में अब तक देखने को मिला कि अरमान और अभिरा अपनी-अपनी बेटियों मुक्ति और माइरा को छोड़न के लिए हॉस्टल जाते हैं.
इस दौरान अभिरा को ये महसूस होता है कि उसकी बेटी माइरा भी आसपास ही है. हालांकि, वो उससे मिल नहीं पाती है. शो में आगे देखने को मिलेगा कि अरमान झूठ बोलकर वहां से निकल जाता है और माइरा से मिल भी नहीं पाता है. वहीं, मुक्ति भी एक लड़की को कहती है कि वो उसकी मां से जाकर बोल दे कि इंडक्शन शुरू हो गया है.
मुक्ति करेगी माइरा की हेल्प
हालांकि, बाद में माइरा और मुक्ति दोनों ही रोते हैं. इस दौरान दोनों को महसूस होता है कि वॉशरूम में कोई और भी है जो रो रहा है. माइरा अपने आंसू पोछने के लिए टिशू ढूंढती है तो मुक्ति उसकी हेल्प कर देती है. आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि रास्ते में ही अभिरा की गाड़ी खराब हो जाती है.
वो बीच रास्ते में रुककर अपनी गाड़ी ठीक करने की कोशिश करती है. उसी दौरान वहां गुंडे पहुंच जाते हैं और अभिरा को परेशान करने लगते हैं. हालांकि, अभिरा भी डरने वालों में से तो है नहीं वो गुंड़ों की अच्छे से पिटाई कर देती है. उसी सड़क पर अरमान भी रहता है. वो अभिरा के जाने के बाद उन गुंडों को और मारता है.
दूसरी तरफ माइरा अपने बैग्स सीढ़ियों पर रखकर चली जाती है, जिसे देख मुक्ति गुस्सा हो जाती है. उसके बाद वो माइरा के बैग नीचे फेंक देती है. उसके बाद माइरा और मुक्ति में लड़ाई शुरू हो जाती है. मुक्ति को माइरा सीढ़ियों से नीचे गिराने वाली होती है. कभी वॉर्डन आ जाती है और वो दोनों को अपने-अपने कमरे में जाने के लिए कहती है.