Holi 2026: सुनील शेट्टी-अक्षय कुमार से अजय देवगन तक, बॉलीवुड सितारों ने दी होली की ढेरों बधाईयां

देशभर में होली की धूम हर जगह देखने को मिल रही है. आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों तक, हर कोई रंगों के इस त्योहार को पूरे उत्साह के साथ सेलिब्रेट कर रहा है. इस खास मौके पर सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार से अजय देवगन तक कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपने दोस्तों और फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं.

सुनील शेट्टी ने दी बधाई
सुनील शेट्टी ने होलिका दहन की एक तस्वीर शेयर की और सभी को होली की बधाई दी. उन्होंने लिखा कि होली हमें सिखाती है कि ज़िंदगी के रंग सबके साथ मिलकर मनाने में ही मज़ा है. साथ ही उन्होंने सबको सुरक्षित रहने और प्यार से त्योहार मनाने की शुभकामनाएं दीं.

Holi 2026: सुनील शेट्टी-अक्षय कुमार से अजय देवगन तक, बॉलीवुड सितारों ने दी होली की ढेरों बधाईयां

अजय देवगन ने शेयर की मजेदार पोस्ट
अजय देवगन ने फिल्म गोलमाल 3 का एक मजेदार सीन शेयर किया, जिसमें एक्टर जोनी लीवर नजर आ रहे हैं. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आज होली है या दिवाली?’ और जॉनी लीवर को टैग करते हुए फैंस को हंसने का एक और मौका दे दिया.

Holi 2026: सुनील शेट्टी-अक्षय कुमार से अजय देवगन तक, बॉलीवुड सितारों ने दी होली की ढेरों बधाईयां

राजपाल यादव ने शेयर की खास तस्वीर
राजपाल यादव ने अपनी मशहूर फिल्म ‘भूल भुलैया’ के एक मजेदार किरदार की तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में लिखा, ‘मैं नजर रखे हुए हूं… जो भी साफ-सुथरा दिखा, उस पर रंगों से हमला कर दूंगा! हैप्पी होली!’

Holi 2026: सुनील शेट्टी-अक्षय कुमार से अजय देवगन तक, बॉलीवुड सितारों ने दी होली की ढेरों बधाईयां

करीना कपूर दी बधाई
एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी सोशल मीडिया पर कलरफुल पोस्ट शेयर की और लिखा हैप्पी होली.  भी को होली की शुभकामनाएं दी.

Holi 2026: सुनील शेट्टी-अक्षय कुमार से अजय देवगन तक, बॉलीवुड सितारों ने दी होली की ढेरों बधाईयां

अक्षय कुमार ने दी शुभकामनाएं 
एक्टर अक्षय कुमार ने भी सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी. उन्हें पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘थोड़ा सा रंग, थोड़ी सी मस्ती और ढेर सारी खुशियां. आपको और अपने परिवार को होली की शुभकामनाएं.’

Holi 2026: सुनील शेट्टी-अक्षय कुमार से अजय देवगन तक, बॉलीवुड सितारों ने दी होली की ढेरों बधाईयां

सोनम कपूर ने पापा के साथ शेयर की फोटो
सोनम कपूर ने भी होली के मौके पर एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. तस्वीर में एक्ट्रेस अपने पापा अनिल कपूर के साथ होली के रंग में रंगी नजर आ रही हैं.

Holi 2026: सुनील शेट्टी-अक्षय कुमार से अजय देवगन तक, बॉलीवुड सितारों ने दी होली की ढेरों बधाईयां

Leave a Comment